Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » रेलकर्मियों को सरकार ने कोरोना वारियर्स तो माना लेकिन नहीं दी मान्य सुविधाएं : त्यागी
देश-दुनिया

रेलकर्मियों को सरकार ने कोरोना वारियर्स तो माना लेकिन नहीं दी मान्य सुविधाएं : त्यागी

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 20, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन मुरादाबाद मंडल की समीक्षा में शिवगोपाल मिश्रा ने सहयोगियों में भरा जोश

रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

एआईआरएफ के अध्यक्ष एसके त्योगी ने कहा कि सरकार रेलकर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है. सरकार ने रेलकर्मियों को कोरोना वारियर्स तो माना है लेकिन दूसरे विभागों की तरह उन्हें सुविधाएं नहीं दे रही. इससे रेलकर्मियो में रोष है. अध्यक्ष एसके त्यागी मुरादाबाद मंडल की ऑनलाइन समीक्षा बैठक में यूनियन नेताओं को चेताया कि कोरोना का प्रभाव बढ़ रहा है उसके अनुरुप सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि महामारी के चपेट में कुछ रेलकर्मचारी भी आ गए हैं. इस कारण रेल भवन के साथ ही बड़ौदा हाउस को भी सील करना पड़ा है. अध्यक्ष ने चेताया कि आने वाला समय चुनौतीपूर्ण होगा. इसमें अपनी सुरक्षा का ख्याल खुद रखना होगा.

महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने नेताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हमें समय का मुकाबला करना है, सुरक्षा जरूरी है इसलिए उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक से कम्यूनिटी टेस्टिंग का अनुरोध किया गया है. उन्होंने कर्मचारियों को भी बीमारी छिपाने की जगह सामने आने को कहा ताकि उनका बेहतर इलाज हो सके. महामंत्री ने दोहराया कि लॉकडाउन में जब पूरा देश ठहर गया था तब हमने मालगाडियों और पार्सल ट्रेनों का संचालन कर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति जारी रखी. 60 लाख से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाया. ऐसे में हमारी पीठ थपथपाने की जगह सरकार सुविधाओं में कटौती करने की साजिश कर रही. पीएम केयर फंड में 151 करोड़ रुपये का योगदान देने वाले रेलकर्मियों का डीए फ्रीज करना एकतरफा निर्णय है. ऐसे में एआईआरएफ और एनआरएमयू सरकार की मनमानी नहीं चलने देगी. फेडरेशन इस पर समझौता नहीं करेगा. वह डीए फ्रीज करने से लेकर पदों को खत्म करने, पुरानी पेंशन बहाली समेत दूसरे मुद्दों पर लगातार विरोध दर्ज कराता रहेगा, जून में हमने अपना विरेाध दर्ज कराया है. शिवगोपाल मिश्रा ने मंडल पदाधिकारियों को शाखा तक संवाद करने को कहा ताकि आधी समस्याओं को निराकरण खुद हो जाये.

वीडियो कान्फ्रेंस को जोनल महिला अध्यक्ष प्रवीना सिंह, नेशनल यूथ को-आर्डिनेटर प्रीति सिंह, मुरादाबाद मंडल के प्रभारी महेन्द्र चौबे, मनोज श्रीवास्तव ने भी संवोधित किया. इस मौके पर मंडल मंत्री राजेश चौबे, मंडल अध्यक्ष रोहित बाली, संजय सालार, सचिन त्यागी, सुहेल खालिद, मनोज कुमार शर्मा, हरपाल मीना, अवधेश कुमार सक्सेना, तेजपाल सैनी, सुनिल तिवारी, नरेन्द्र त्यागी ने भी विचार रखे.

Spread the love
Government considers railway workers as Corona warriors but not valid facilities: Tyagi
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleमर्जिंग के विरोध में उतरे स्टेशन मास्टरों ने कहा, हम पहले से कर रहे मल्टी स्केलिंग कार्य
Next Article चक्रधरपुर : आरपीएफ के पांच इंस्पेक्टरों की पोस्टिंग, मिर्जा बने डीपीएस प्रभारी
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group