Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यात्री

NEW TRAIN : झारखंड से अयोध्या के लिए अब सीधी ट्रेन, प्रधानमंत्री मोदी कल दिखाएंगे हरी झंडी

RANCHI. झारखंड में चुनावी रेल का कमाल लगातार जारी है. पुरी से आनंदविहार के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन के शुरू होने के बाद अब पुरी से अयोध्या के लिए भी नई ट्रेन मिलने वाली है. रेलवे ने पुरी से अयोध्या के दर्शन नगर स्टेशन तक नई ट्रेन चलाने की घोषणा की है. पहले यह सप्ताह में दो दिन चलने वाली थी. यह ट्रेन गोमो और बोकारो के यात्रियों के लिए लाभकारी होगी.

पहले ट्रेन को आद्रा, बांकुड़ा, भोजूडीह व गोमो होकर चलाने का प्रस्ताव था. अब इसे चाइबासा, चांडिल, मूरी, बोकारो व गोमो होकर चलाया जायेगा. यह ओडिशा में पुरी-आनंदविहार एक्सप्रेस की तर्ज पर केंदुझारगढ़ होकर चलेगी. कल अहमदाबाद में होने वाले कार्यक्रम से इस ट्रेन को पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

पहले प्रस्ताव में यह मंगलवार व शुक्रवार को पुरी से सुबह 5:20 पर खुलकर शाम 4:25 पर गोमो और अगले दिन अलसुबह 3:20 पर दर्शन नगर व वापसी में दर्शन नगर से गुरुवार व रविवार को सुबह 8:00 बजे खुल कर शाम 6:22 पर गोमो व सुबह 6:30 पर पुरी पहुंचने का समय था

अब पुरी से प्रत्येक मंगलवार की दोपहर 2:15 पर खुल कर बोकारो व गोमो होते हुए अगले दिन दोपहर 3:50 पर दर्शन नगर पहुंचेगी. वापसी में दर्शन नगर से हर बुधवार को शाम 6:50 पर खुलेगी और गोमो व बोकारो होकर अगले दिन रात 10:30 पर पुरी पहुंचेगी.

ट्रेन में मिलेगी सुविधा 

  • नई साप्ताहिक ट्रेन पुरी-आनंदविहार साप्ताहिक ट्रेन की रैक से चलेगी. इसमें चार जनरल, छह स्लीपर, पांच थर्ड एसी, एक इकोनामी, दो सेकेंड व एक फर्स्ट कोच होंगे.

यहां होगा ठहराव 

  • खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, जाखापुरा, हरिचंदनपुर, केंदुझारगढ़, बंसापानी, डांगोवापोसी, चाइबासा, चांडिल, मूरी, बोकारो, गोमो, कोडरमा, गया, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व वाराणसी.

इससे पहले झारखंड को पुरी-आनंद विहार ट्रेन की सौगात मिली है. दिल्ली आनंद विहार एक्सप्रेस (18427/18428) को रांची सांसद संजय सेठ ने हरी झंडी दिखा कर शनिवार को मुरी स्टेशन से रवाना किया था.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...