Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » धनबाद : महिला डॉक्टर ने सीएमएस पर किया एससी-एसटी एक्ट का केस
देश-दुनिया

धनबाद : महिला डॉक्टर ने सीएमएस पर किया एससी-एसटी एक्ट का केस

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 4, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

रेल हंट ब्यूरो, धनबाद

रेलवे अस्पताल की एसीएमएस डॉ (श्रीमती) एएम टोपनो ने बुधवार 3 जुलाई को सीएमएस डॉ आरएन राय पर जाति सूचक शब्द कहकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज करायी है. महिला डॉक्टर बुधवार को अपने पति रविंद्र कुमार के साथ धनबाद थाना पहुंची और लिखित शिकायत की. उन्होंने डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) मुकेश कुमार से भी मामले की शिकायत की. पुलिस मामले की जांच कर रही है. रेलवे अस्पताल की महिला डॉक्टर एएम टोपनो ने अपने आवेदन में लिखा है कि उनको पिछले दो महीनों से सीएमएस डॉ आर. एन राय के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था. बुधवार को वह (डॉ टोपनो) एक महिला मरीज पूनम पांडेय का चेकअप कर रही थी. उसी वक्त सीएमएस आये और बिना बात के ही उन्हें डांटने लगे और आदिवासी शब्द कहकर संबोधित किया. इसका विरोध जब उसके डॉक्टर पति रविंद्र कुमार ने किया तो उनके साथ भी बदतमीजी की गयी. मामले में पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है.

डॉ टोपनो ने प्रभात खबर को बताया कि वह वर्ष 2007 से रेलवे अस्पताल में अपनी सेवा दे रही है. आज तक उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई. लेकिन इस साल फरवरी में सीएमएस डॉ आरएन राय की धनबाद में पोस्टिंग होने के बाद केवल वही नहीं बल्कि यहां के सारे कर्मचारी परेशान हैं.  सीएमएस सभी को प्रताड़ित करते हैं. हम लोगों ने 24 अप्रैल को इनके खिलाफ विभाग में लिखा था और डीआरएम से मिल कर शिकायत की थी, लेकिन उसके बाद भी इनका बर्ताव ठीक नहीं हुआ. खासकर महिला कर्मी ज्यादा परेशानी महसूस कर रही हैं. उसके बाद सभी महिला कर्मी व महिला डॉक्टर 27 मई को दोबारा धनबाद डीआरएम से मिले और अपनी परेशानी बतायी. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. आवेदन में भी इसका जिक्र है.

उध्रर इस मामले में रेलवे अस्पताल के सीएमएस डॉ आरएन राय ने शिकायत की है कि दोनों पति-पत्नी उनसे पहले से भी उलझते रहे हैं. आज उन लोगों ने उनके साथ बदतमीजी की और कुर्सी उठाकर मारने की कोशिश की. फिर एससी-एसटी केस में फंसाने की धमकी दी और अस्पताल से निकल गये.

साभार : प्रभात खबर

Spread the love
Dhanbad: SC-ST Act case was done by the female doctor on CMS
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleरेलवे के निजीकरण व निगमीकरण के एजेंडे पर सोनिया गांधी के वार से बिलबिलाये पीयूष गोयल
Next Article धनबाद : अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के चार दिन बाद ही आरपीएफ जवान बर्खास्त
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेल न्यूज

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Latest Posts

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group