Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

देहरादून : नार्दन रेलवे ने जीता फुटबाल का खिताब

देहरादून. उत्तराखंड आंदोलनकारी शहीद मेमोरियल फुटबाल चैंपियनशिप का खिताब नार्दन रेलवे ने अपने नाम कर लिया है. टूर्नामेंट में विजेता को टीम 25 हजार रुपये व ट्रॉफी पुरस्कार, जबकि उपविजेता को 15 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. देहरादून फुटबाल एकेडमी की ओर से आयोजित उत्तराखंड आंदोलनकारी शहीद मेमोरियल प्रतियोगिता में खिताबी मुकाबला नार्दन रेलवे और 21 मद्रास रेजीमेंट के बीच खेला गया. मैच का पहला हाफ गोल रहित रहा. दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच शानदार खेल देखने को मिला. 59वें मिनट में तुषार चौधरी ने गोल कर नार्दन रेलवे को 1-0 की बढ़त दिलाई. अंत तक मैच की यहीं स्थिति रही. नार्दन रेलवे ने बढ़त कायम रखकर जीत हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया.

समापन समारोह में आंदोलनकारी सुशीला बलूनी, रविंद्र जुगरान, पुरुषोत्तम भट्ट, मनोज ध्यानी समेत अन्यों ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया. नार्दन रेलवे के तुषार चौधरी को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और मद्रास रेजीमेंट के जैकब को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया. उत्तरकाशी यूथ एकेडमी को फेयर प्ले ट्रॉफी, देहरादून फुटबॉल एकेडमी के शिवम को बेस्ट गोल ऑफ टूर्नामेंट, देहरादून फुटबॉल एकेडमी को इमरजिंग टीम का पुरस्कार दिया गया. सीटी यंग के अभिरुचि गुरुंग को बेस्ट कोच का अवार्ड से सम्मानित किया गया. इस दौरान आयोजन समिति के वीरेंद्र सिंह रावत, दिलबर सिंह बिष्ट, गोविंद थापा, गोपाल थापा, प्रवीन रावत, आशीष भंडारी आदि मौजूद रहे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...