Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

अहमदाबाद मंडल की कोविड रिस्पांस टीम की सक्रियता से रेलकर्मियों को मिल रही राहत

अहमदाबाद. कोरोना के संक्रमण काल में लगातार राहत व बचाव में जुटी रेलमंडल की कोविड रिस्पांस टीम अब भी लोगों को बीमारी से लगातार जागरूक करने में जुटी हुई है. इस कार्य में WREU के संयुक्त मंडल मंत्री एवं जेसी बैंक डायरेक्टर संजय सूर्यबली अहम भूमिका निभा रहे हैं. कोरोना के लॉकडाउन काल में मजदूरों एवं छात्रों को घर लौटने में सहयोग करने, रेलकर्मियों के भोजन से लेकर राशन व दवा का इंतजाम करने वाले संजय सूर्यबली अब जागृति अभियान चलाकर अहमदाबाद डिवीजन के रेलवे प्रतिष्ठानों, कार्यालयों तथा कारखानों में अवेयरनेस कैंप चला रहे हैं. यहां रेलकर्मियों और उनके परिवारों को वैक्सीन की आवश्यकता एवं उपलब्धता सुनिश्चित कराने से लेकर संक्रमण से परिवार व रिश्तेदारों एवं मित्रो को बचाने केउपाय बताये जा रहे. रेलकर्मियों को जरूरत पड़ने पर संजय सूर्यबली का सहयोग भी मिल रहा है.

कोरोना के संक्रमण काल में कोविड रेस्पॉन्स टीम ने अस्पतालों में पलंग, ऑक्सीजन तथा वेंटीलेटर वाले बेड की उपलब्धता रेलकर्मचारियों को उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभायी थी. जरूरत पड़ने पर दवाओं तथा जीवनरक्षक इंजेक्शन की व्यवस्था भी मरीज तक पहुंचायी गयी. इस कार्य के लिए
अहमदाबाद मंडल रेल प्रबंधक और पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक से संजय सूर्यबली को कोरोना वॉरियर का पुरस्कार भी मिल चुका है. वर्तमान में कोविड रिस्पांस टीम लगातार अवेयरनेस कैंप चलाकर लोगों को और रेलकर्मियों को जागरूक कर रही है. इसमें डिप्टी सीएमएम विहार ठाकर ने भी उनके कार्य की तारीफ की.

संजय सूर्यबली कहते है कि संक्रमण के मामले कम होने के बावजूद बिल्कुल भी लापरवाही न करें. आप खुद भी वेक्सिन की हर डोज ले और अन्य को भी प्रेरित करे. पहले की तरह मास्क एवं हैंड सैनिटाइज़र का प्रयोग करते रहे. वर्तमान में वेरिएंट कमजोर लग रहा हो लेकिन आज भी कुछ संक्रामित व्यक्तियों की मौत तो हो ही रही है. संजय सूर्यबली के अनुसार रेल प्रशासन के सहयोग और एडवांस पेमेंट सिस्टम से संक्रमित सेवारत/सेवानिवृत रेल कर्मचारियों और उनके परिजनों के इलाज का खर्च रेलवे द्वारा वहन करने से कई जानें बचायी जा सकी है. वर्तमान में संजय सूर्यबली ने सीनियर सीडीओ, न्यू कॉम्प्लेक्स यार्ड में यांत्रिक, ट्रैफिक और इलेक्ट्रिकल विभाग के रेलकर्मचारियों को जागरूक करने में जुटे है ताकि महामारी से अधिक से अधिक लोगों को निजाद दिलायी जा सके. रेलहंट की ओर से संजय सूर्यबली को बहुत बधाई और शुभकामनाएं

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...