Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

कोरोना का दर्द : सीनियर सिटीजन की रियायत रेलवे ने रोकी, ट्रेनों के चलने पर असमंजश बरकरार

रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

रेलवे बोर्ड ने कोरोना के संक्रमण को लेकर लॉकटाउन के दौरान यात्री ट्रेनों का परिचालन बंद रखा है. वहीं 15 अप्रैल से रेल परिचालन शुरू होने की संभावना को लेकर टिकट की बुकिंग को लेकर भारी दबाव है. लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार कर रहे लोग एडवांस टिकट बुकिंग करने के लिए आईआरसीटीसी साइट पर लॉगइन कर रहे. कई अहम ट्रेनों में 16 से 20 अप्रैल तक की सीटें फुल हो चुकी है. यह स्थिति तब है जब रेलवे ने सीनियर सिटीजन यानी वरिष्ठ नागरिकों को किराये में दी जाने वाली छूट फिलहाल रोक दिया है. ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद लॉकडाउन खत्म होने के दौरान अचानक बड़ी संख्या में लोग इधर से उधर आना-जाना चाहेंगे. ऐसे में ट्रेनों के साथ ही स्टेशनों पर भारी दबाव होगा. इस दबाव से बचाने के लिए ही रेलवे ने यह कदम उठाया है. सीनियर सिटीजन को टिकट बुकिंग में रियायत नहीं देने के पीछे सरकार यही चाहती है कि अभी लोग अनावश्यक यात्रा करने से बचें. सीनियर सिटिजन में महिलाओं को 50 तथा पुरुषों को 40 फीसदी छूट बेसिक किराये में मिलती है. हालांकि फिलहाल साइट पर सीनियर सिटिजन के विकल्प को होल्ड कर दिया गया है.

21 दिन के पूर्व घोषित लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल को खत्म हो रही है, हालांकि इस पर अंतिम फैसला कोरोना वायरस पर गठित केंद्र सरकार के मंत्रियों के समूह को लेना है है कि ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जायेगा अथवा नहीं. इस बीच रेलवे ने सभी जोनल-डिवीजन के संबंधित अधिकारियों को ड्यूटी पर तैयार रहने का निर्देश दिया हैं. ट्रेनों में सभी सीटें बुक होने के कारण वेटिंग टिकट मिल पा रहे हैं. लगभग सभी अहम ट्रेनों में आरक्षण प्रतीक्षा सूची में पहुंच चुका है. लॉकडाउन के चलते देशभर के सभी रेलवे टिकट काउंटर बंद हैं, इसलिए एडवांस टिकट की बुकिंग सिर्फ आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर हो रही है. इसमें वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में रियायत देने वाला कॉलम ही गायब है. यानी वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में छूट नहीं दी जा रही है. बता दें कि रेलवे ने कोरोना वायरस के फैलाव को कम करने के मकसद से 20 मार्च आधी रात से विद्यार्थी, दिव्यांगजनों, मरीजों को छोड़कर विभिन्न कुल 53 श्रेणियों के तहत दी जाने वाल रियायात समाप्त कर दी थी. इसका मकसद कम से कम संख्या में लोग ट्रेनों से सफर करें. विशेषकर वरिष्ठ नगारिकों को कोरोना से संक्रमित होने का अधिक खतरा रहता है.

यह भी पढ़ें : लॉकडाउन 14 तक ही रहेगा!! रेलवे ने 15 अप्रैल से ट्रेनों में बुकिंग शुरू की

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

न्यूज हंट

S&T कर्मचारियों की एकजुटता रंग लाई! IRSTMU के ‘डिमांड डे’ के बाद रेलवे बोर्ड ने जारी की टेक्नीशियन भर्ती की अधिूसचना  NDLS. भारतीय रेलवे के...

आरपीएफ-जीआरपी

संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल Ranchi. रांची के नामकुम...