Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

चक्रधरपुर : बांसपानी में 25000 वोल्ट करेंट के झटके से रेलकर्मी की मौत

संजय कुमार

जमशेदपुर. चक्रधरपुर रेलमंडल के अंतर्गत बांसपानी स्टेशन पर 14 अगस्त मंगलवार को कार्य के दौरान ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचइ 25000 वोल्ट) लाइन की चपेट में आकर रेलकर्मी संजय कुमार की मौत गयी. संजय कुमार कार्य हेल्पर टू के पद पर उपरी उपस्कर डिपो बांसपानी ओड़िशा में पदस्थापित थे. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे. ड्यूटी के दौरान 25000 वोल्ट तार के संपर्क में आकर संजय कुमार गंभीर रूप से झुलस गये. उन्हें तत्काल जोड़ा के टिस्को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही सहायक मंडल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (एडीइइ) योगेश कुमार और सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसइ) अशोक कुमार गुच्छैत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. स्वभाव से मृतभाषी संजय कुमार के निधन से सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है्. रेलवे मेंस कांग्रेस डांगपोवासी के सचिव सुभाष मजूमदार ने मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना जतायी है. उन्होंने दुर्घटना की शीघ्र ही विभागीय जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है. बताया जाता है कि अधिकारी काम के लिए अनुचित तरीके से दबाव बनाते है और ऐसे में सुरक्षा की अनदेखी के कारण रेलकर्मी की जान चली जाती है.

सुभाष मुजुमदार के फेसबुक वॉल से सभार 

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...