Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

ग्वालियर : केंद्रीय मंत्री को लेने प्लेटफॉर्म पर पहुंच गयी कार

  • रेलवे ने किया घटना से इंकार, कहा-जहां तक कार गयी वह प्लेटफॉर्म का इलाका नहीं 

ग्वालियर. बुधवार की रात ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री को लेने उनकी इनोवा कार सीधे प्लेटफॉर्म नंबर एक तक पहुंच गयी. यात्रियेां के अनुसार इस कारण उन्हें प्लेटफार्म पर परेशानी का सामना करना पड़ा. इससे पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा को लेने उनकी कार बेंगलुरु स्टेशन के प्लेटफॉर्म तक पहुंच गई थी. बताया जाता है कि इनोवा कार में केंद्रीय मंत्री भी थे. हालांकि प्लेटफॉर्म पर कार आने की बात से रेलवे अधिकारियों ने अनभिज्ञता जताई है. हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने इसकी जांच कराने की बात कही है.

घटना मंगलवार की देर रात लगभग एक बजे की है. उस समय प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ थी. अचानक एक इनोवा कार नंबर एमपी 07 बीआर 4997 भीतर घुस आयी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि भोपाल एक्सप्रेस से रात करीब 1.10 बजे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आने वाले थे. वह ट्रेन से उतरे और सीधे कार में बैठकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए. स्टेशन पर मौजूद लोगों ने कार के प्लेटफॉर्म पर आने का वीडियो बना लिया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. रेलवे नियमों के अनुसार प्लेटफॉर्म पर गाड़ी लाना रेलवे एक्ट का उल्लंघन है.

ग्वालियर रेलवे स्टेशन के स्टेशन डायरेक्टर दीपक चौबे का कहना है कि हम पता कर रहे हैं कि प्लेटफॉर्म तक पहुंची गाड़ी किसकी थी और प्लेटफॉर्म पर किस कारण आई थी. जांच पूरी होने के बाद दोषी के खिलाफ रेलवे ऐक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी. वहीं उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बयान जारी कर प्लेटफार्म पर कार लाए जाने संबंधी खबरों को निराधार बताया है. उन्होंने बताया है कि मोटर वाहन/कार के प्लेटफॉर्म में प्रवेश की बात हो रही है, वह स्थान प्लेटफॉर्म क्षेत्र में नहीं आता है. यह प्लेटफार्म से बाहर की ओर सामान्य समय में रेलवे की साफ-सफाई ट्रक, सामग्री ट्रक एवं अन्य गाड़ियां, जिनको रेलवे द्वारा अनुमति दी गई है, को पार्क करने का स्थान है. अतः उक्त संबंध में रेलवे के किसी भी संरक्षा नियम का उल्लंघन नहीं हुआ है.

सभार रेलवे समाचार

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...