- भारतीय मजदूर संघ का 19वां त्रैवार्षिक अधिवेशन नई दिल्ली में हुआ आयोजित
- भारतीय मजदूर संघ को असंगठित क्षेत्र में अपने कार्य का विस्तार करना चाहिए : मोहन भागवत
नई दिल्ली. भारतीय मजदूर संघ की 19वीं त्रैवार्षिक अधिवेशन में नयी कमेटी का गठन किया गया. इसमें भारतीय रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शुक्ला को राष्ट्रीय कमेटी में जगह मिली है. उन्हें राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है. नई दिल्ली में 2 अक्टूबर को वर्चुअल प्लेटफार्म पर तीन दिनों तक चले आयोजन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने ” तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें ना रहें…!” का नारा दिया.
उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ आगरा मंडल के मंत्री बंशी बदन झा ने बीएमएसी की राष्ट्रीय कमेटी में स्थान मिलने पर अशोक कुमार शुक्ला को बधाई और शुभकामना दी है. उन्होंने जारी बयान में बताया कि अशोक शुक्ला नयी हालात में रेलकर्मियों की बात को उचित मंच पर प्रभावी तरीके से रख सकेंगे. तीन दिवसीय सम्मेलन में पूरे देश से लगभग 3000 प्रतिनिधियों ने वर्चुअल के माध्यम से भाग लिया.
पूर्वी सिंहभूम जिला से कोल्हान प्रभारी भामसंघ झारखंड प्रदेश राजकुमार भगत, उपाध्यक्ष भामसंघ झारखंड प्रदेश हरेश्वर सिंह् सचिव पोस्टल कर्मचारी संघ सिंहभूम मंडल सह कार्यसमिति सदस्य भामसंघ झारखंड अमरेन्द्र कुमार सिंह, जिला मंत्री अभिमन्यु सिंह्, अध्यक्ष यूरेनियम मजदूर संघ सह कार्यसमिति सदस्य भामसंघ झारखंड चंद्रशेखर पण्डित, संयोजक पूर्व मध्य जोन बीमा वर्कर्स आर्गेनाइजेशन एमएच राव, बिन्दु रानी, सन्नो देवी, करन सिंह, मुकेश कुमार एवं अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया. भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री अभिमन्यु सिंह ने मनोनीत सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी है.