Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » बिहार के युवाओं को पसंद नहीं आयी सेना भर्ती की ‘अग्निपथ स्कीम’, जमकर हंगामा
    रेल न्यूज

    बिहार के युवाओं को पसंद नहीं आयी सेना भर्ती की ‘अग्निपथ स्कीम’, जमकर हंगामा

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 16, 2022
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • रेलवे समेत सरकारी क्षेत्र के दूसरी सेवाओं में स्कीम लागू होने की आशंका से हैं युवा चिंतित
    • स्टेशन और ट्रेनों में तोड़फोड़ की घटनाएं, रेल परिचालन प्रभावित होने से यात्री हैं परेशान  

    पटना. तीनों सेवाओ में भर्ती के लिए लायी गयी ‘अग्निपथ स्कीम’ बिहार के युवाओं को पसंद नहीं आयी है. सरकारी की इस स्कीम का सबसे पहले बिहार से विरोध शुरू हुआ है. युवाओं ने इसके विरोध में बिहार के आरा, बक्सर, जहानाबाद, सहरसा, मुंगेर, सीतामढ़ी, नवादा, गया समेत अन्य कई जिलों में रेलवे ट्रैक एवं सड़कों को जाम कर दिया है. दिन भर इसे लेकर हंगामा चला है. गुरुवार 16 जून को बड़ी संख्या में युवक स्टेशनों और रेलवे लाइन पर जमा हो गये और तोड़फोड़ के साथ यातायात को भी बाधित करने का प्रयास किया.

    #WATCH बिहार: मुंगेर में कई युवाओं ने सशस्त्र बलों के लिए हाल ही में घोषित हुए #AgnipathRecruitmentScheme को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/FnuhmnsTbr

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2022

    आरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लूटपाट और तोड़फोड़ की खबर है. अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच कुछ अराजक तत्वों ने स्टेशन पर मौजूद दुकानों से चिप्स, बिस्किट, कुरकुरे और खाने-पीने के सामान भी लूट लिया है. युवकों ने आरा स्टेशन पर वाटर वेंडिंग मशीन भी तोड़ दी. युवकों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया था. उग्र छात्रों के स्टेशन की दुकानों में लूटपाट और तोड़फोड़ के समय पुलिसकर्मी भी बेबस नजर आये.

    यह विरोध बिहार के कई इलाकों के सामने आया है. सेना में चार साल के लिए भर्ती होने वाली इस स्कीम से युवा नाराज है. बिहार के बक्सर जिले में रेल यातायात और सड़क ट्रैफिक बाधित करने की कोशिश की गयी है. बक्सर में करीब 100 युवाओं ने रेलवे स्टेशन पर विरोध किया. प्रदर्शन की वजह से कई ट्रेने लेट हो गयी है. बिहार के जहानाबाद, सहरसा, मुंगेर, सीतामढ़ी, नवादा, गया समेत अन्य कई जिलों में भी रेलवे ट्रैक एवं सड़कों को जाम कर दिया गया है. वैशाली एक्सप्रेस, राज्यरानी एक्सप्रेस, बांका-राजेंद्रनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रदर्शन के कारण विलंब से चल रही है. इसका असर यात्रियों पर पड़ा है.

    बिहार के युवाओं को पसंद नहीं आयी सेना भर्ती की 'अग्निपथ स्कीम', जमकर हंगामा https://t.co/6rGwdt40uZ @PMOIndia @RailMinIndia

    — Railhunt (@railhunt) June 16, 2022

    बिहार में लगातार दूसरे दिन भी #AgnipathRecruitmentScheme को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है. दूसरे दिन युवाओं के रेलवे ट्रैक और सड़क पर उतर आने से स्थिति गंभीर होती दिखायी दे रही है. बक्सर और जहानाबाद सहित कई अन्य जिलों से भी रेलवे ट्रैक और सड़क जाम करने की सूचना आ रही है. जहानाबाद में छात्र रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और रेल पटरी पर प्रदर्शन किया. हालांकि बाद में पुलिस ने छात्रों को खदेड़ दिया. नवादा, आरा, अरवल में भी छात्र सड़कों पर उतरे और केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए उग्र प्रदर्शन किया. नवादा में वाहनों को भी निशाना बनाया गया है.

    #AgnipathRecruitmentScheme
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleजिंदगी की “दौड़” लगाओ पर बिना किसी प्रतिस्पर्धा के …
    Next Article अग्निपथ योजना को लेकर प्रदर्शनकारियों ने सिकंदराबाद स्टेशन में की तोड़फोड़, बिहार, यूपी व झारखंड भी प्रभावित
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    रेल न्यूज

    पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

    October 8, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group