Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Wednesday, October 7
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » एक घंटे की निगरानी के बाद धराया बुकिंगकर्मी, केस मैनेज होने की चर्चा
देश-दुनिया

एक घंटे की निगरानी के बाद धराया बुकिंगकर्मी, केस मैनेज होने की चर्चा

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 5, 2018
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • छापेमारी प्रकिया से लेकर कैश गिनती की करायी गयी रिकार्डिंग 
  • विजिलेंस टीम/सीटीसी ने निर्धारित अंतराल पर टिकट की ब्रिकी को लेकर भी किया सवाल-जबाव 
  • टाटानगर के अलावा खड़गपुर बुकिंग में भी टीम ने मारा धावा  
जमशेदपुर.  रेलवे बोर्ड के नियंत्रण वाली पांच सदस्यीय विजिलेंस/सीटीसी टीम ने 5 सितंबर की दोपहर में टाटानगर बुकिंग केंद्र में छापेमारी की. काउंटर नंबर छह और सात पर की गयी छापेमारी में चार अंकों में अधिक कैश पाया गया. टीम की अचानक की गयी छापेमारी से काउंटर पर तैनात कर्मचारी सकते में आ गये. जब तक कोई कुछ समझ पाता सीटीसी टीम ने काउंटर नंबर सात को सील कर टिकट की बिक्री से जमा राशि का मिलान शुरू कर दिया. प्रत्यक्षदर्शिया का कहना है कि छह और सात पर की गयी कार्रवाई में एक काउंटर पर वास्तविक बिक्री से अधिक राशि मिली. रेलवे बोर्ड विजिलेंस ने पूरी गिनती प्रक्रिया वीडियो रिकार्डिंग की और काउंटर को सील कर दस्तावेज अपने कब्जे में  ले लिया. देर शाम बुकिंग कर्मियों में यह चर्चा चल रही थी कि जांच टीम को मैनेज कर लिया गया है और जांच में मात्र कैश से पांच रुपये की अधिकता दिखायी गयी है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. जांच की सच्चाई जानने के लिए रेलवे बोर्ड के विजिलेंस डायरेक्टर के संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका है.
            दरअसल, बुधवार की दोपहर बड़े ही नाटकीय अंदाज में रेलवे बोर्ड की टीसीटी टीम ने टाटानगर के बुकिंग केंद्र में छापा मारा. छापेमारी से पूर्व विजिलेंस के पांच सदस्यों ने एक घंटे तक काउंटर की निगरानी की. टीम ने देखा कि काउंटर नंबर छह व सात से यात्रियों को बल्क में टिकट दिया जा रहा है.  टिकट खरीदने वाले यात्रियों से टीम के सदस्यों ने पूछताछ की तो पता चला कि अधिक राशि ली गयी है. कुछ देर निगरानी के बाद अचानक से टीम के सदस्य बुकिंग केंद्र के भीतर घुसे और काउंटर को कब्जे में ले लिया. इसके बाद वीडियो रिकार्डिंग में कैश का ऑन द स्क्रीन टिकट सेल से मिलना किया गया. यह प्रक्रिया एक घंटे तक चली. इसके बाद टीम के पदाधिकारी रिकार्ड संधारण कर टाटा से रवाना हो गये. टीम जनशताब्दी एक्सप्रेस से खड़गपुर गयी. खड़गपुर में भी जांच किये जाने की खबर है.

समाचार को लेकर सुझाव व जानकारी का स्वागत है, आप सही जानकारी रेलहंट से वाट्सअप 6202266708 पर भेज सकते है, आपकी पहचान को गुप्त रखा जायेगा.  

Spread the love
vigilence
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleरेलवे का फेस हैं टिकट चेकिंग स्टॉफ, उनसे हमारी छवि है, उसे ईमानदार बनाना है : लोहानी
Next Article रेलवे बोर्ड चेयरमैन के स्कॉट का जवान फायरिंग में घायल, दो निलंबित
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

देश-दुनिया

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026
देश-दुनिया

पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 17 डिब्बे पटरी से उतरे, कराची-सिंध रेल मार्ग पूरी तरह ठप

July 20, 2026
मीडिया सोशल मीडिया

ट्रेन खड़ी कर समोसे लेने चले गये लोको पायलट, सोशल मीडिया पर वायरल दावे पर रेलवे ने बतायी सच्चाई

July 8, 2026
Latest Posts

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group