Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता 17% से बढ़ाकर 28% किया, 50 लाख कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनर्स को होगा फायदा
    देश-दुनिया

    केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता 17% से बढ़ाकर 28% किया, 50 लाख कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनर्स को होगा फायदा

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 14, 2021
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • रेलवे के 12 लाख से अधिक रेलकर्मियों और पेंशनर्स को मिली राहत, फेडरेशनों ने जतायी खुशी 
    • एक जनवरी 2020 से लेकर 30 जून 2021 तक के महंगाई भत्ते का बकाया भुगतान नहीं होने पर मायूसी 

    नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के बीच केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानी DA 17% से बढ़ाकर 28% कर दिया है. यह 1 जुलाई 2021 से ही लागू होगा. कैबिनेट कमेटी ऑफ इकोनॉमिक अफेयर (CCEA) ने बुधवार को इस निर्णय पर मुहर लगाने से 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनर्स को इसका फायदा मिलेगा. इस तरह केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर लगी रोक हटा ली है. कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में अब 11 फीसदी की बढ़ोतरी होगी.

    सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA बढ़ाने पर जून 2021 तक रोक लगा दी थी. केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को DA की 3 किश्तें मिलनी बाकी हैं. ये किश्तें 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 को दी जानी थीं. देश में महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है। इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है. रिटायर्ड कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलता है। डीए फ्रीज करने को लेकर रेलवे समेत तमाम केंद्रीय संगठनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था.

    बुधवार को जून के थोक महंगाई के आंकड़े सरकार ने जारी किए. इसमें जून में होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) घटकर 12.07% पर आ गई, जो मई में लगातार 5वें महीने बढ़कर रिकॉर्ड 12.94% पर पहुंच गई थी. वहीं, जून 2020 में थोक महंगाई दर 1.81% थी. देश में खुदरा महंगाई दर लगातार दूसरे महीने भी 6 फीसदी से ऊपर दर्ज की गई है. सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल जून में खुदरा महंगाई दर 6.26 फीसदी रही, जो मई के 6.3 फीसदी के स्तर से महज 4 आधार अंक कम है. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक जून में फूड बास्केट में महंगाई की दर 5.15 फीसदी दर्ज की गई, जो मई में 5.01 फीसदी थी.

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरकार ने जनवरी 2020 में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए चार फीसदी बढ़ा था और इसके बाद दूसरी छमाही  में इसमें तीन फीसदी का इजाफा हुआ था. फिर जनवरी 2021 में यह चार फीसदी और बढ़ा था. इस तरह डीए 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी होने से कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी. सरकार ने पिछले साल जनवरी से ही इसमें रोक लगाई हुई थी. ऐसा लग रहा था कि रोक हटने के बाद तीनों किस्तों की राशि मिल जाएगी. सरकार के इस निर्णय पर रेलवे के फेडरेशनों से राहत व खुशी जतायी है.

    #Cabinet ने महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में वृद्धि को मंजूरी दी

    केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों को दी जाने वाली महंगाई राहत को 01.07.2021 से बढ़ाकर 28% करने का निर्णय लिया है

    विवरण: https://t.co/eUFGA1ramE #CabinetDecisions

    — पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) July 14, 2021

    बकाया भुगतान नहीं होने की सूचना पर मायूसी 

    सरकार की घोषणा के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों ने एरियर की राशि का आंकलन शुरू कर दिया, लेकिन थोड़ी देर बाद जब स्पष्ट हुआ कि एक जनवरी 2020 से लेकर 30 जून 2021 तक का बकाया भुगतान नहीं होगा, तो कर्मचारी व पेंशनभोगी निराश हो गए. PIB ने एक ट्वीट कर स्पष्ट किया कि कर्मचारियों को भत्ते पर लगी रोक के समय यानी एक जनवरी 2020 से लेकर 30 जून 2021 तक के महंगाई भत्ते के बकाया का भुगतान नहीं किया जायेगा. इसमें कहा गया है कि “01.01.2020 से लेकर 30.06.2021 तक की अवधि के लिए महंगाई भत्ता/महंगाई राहत की दर 17% पर ही यथावत रहेगी. ”

    Central government increased dearness allowance
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleECR : 20 पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों को चलाने की स्वीकृति, जोन से जारी हुई सूची
    Next Article टाटानगर रेलवे यार्ड में मालगाड़ी बेपटरी से 7 ट्रेनें रद्दे, कईयों का बदला गया मार्ग, रेलवे ने दी बस और इनोवा कार की सुविधा
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    बोर्ड/जोन

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Latest Posts

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group