बोर्ड ने सभी जोन के महाप्रबंधकों को जारी किया सर्कुलर
नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण काल में नकद भुगतान में कमी लाने के लिए रेलवे ऑनलाइन भुगतान के साथ-साथ यूपीआइ (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) से भुगतान को बढ़ावा दे रहा है. अब रेलवे काउंटर पर आरक्षित टिकट की बुकिंग का भुगतान यूपीआइ से करने पर पांच फीसदी की छूट मिलेगी. यानी तय किराया से पांच फीसदी कम राशि ली जाएगी.
इस संबंध में रेलवे बोर्ड की ओर से सभी जोन के महाप्रबंधकों को सर्कुलर जारी कर दिया गया है. भारतीय रेलवे के सभी जोन के रेल महाप्रबंधकों ने सभी रेल मंडलों के डीआरएम को निर्देश दिया है कि आरक्षित टिकट का भुगतान यूपीआइ से करने पर पांच फीसदी की छूट दी जाये. यह सुविधा अगले साल 12 जून तक की यात्रा पर मिलेगी. रेलवे प्रशासन ने अपने ट्विटर एकाउंट पर यह जानकारी साझा करते हुए बताया है कि पहले ऑनलाइन आरक्षित टिकट की बुकिंग पर पांच फीसदी की रियायत देने की घोषणा की गई थी.
रेलवे ने अब एक कदम और बढ़ाते हुए कोरोना संक्रमण के दौरान नकद भुगतान से बचने के लिए यूपीआइ से भुगतान को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है. इसके तहत कोई भी यात्री किसी भी रिजर्वेशन काउंटर से यूपीआइ के माध्यम से राशि का भुगतान कर रेलवे का आरक्षित टिकट ले सकता है. यूपीआइ के तहत भीम एप को भी बढ़ावा दिया जा रहा है. यूपीआइ से भुगतान करने पर यात्रियों को उस पीएनआर पर लिए गए सारे यात्रियों को रियायत दी जाएगी. यह संपूर्ण राशि में ही समाहित होगा.
सभार प्रभात खबर
- Northern Railway : 4.87 करोड़ का अवैध साम्राज्य, Ex-SrDEE/NR साकेत श्रीवास्तव और पत्नी पर CBI ने कसा शिकंजा - August 22, 2026
- रांची रेल मंडल के हटिया में 15 करोड़ से बनेगा पहला ‘इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर’, 55 स्टेशनाें का रहेगा लाइव कंट्रोल - August 22, 2026
- 20 साल का ‘इंतजार’ खत्म, पर क्या दक्षिण पूर्व रेलवे में मेंस यूनियन का बिखराव रोक पाएंगे शिवगोपाल! - August 22, 2026


















































































