Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Monday, October 19
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » सिग्नल एडं टेलीकॉम के कर्मचारियों ने दी रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
    देश-दुनिया

    सिग्नल एडं टेलीकॉम के कर्मचारियों ने दी रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 24, 2020
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • पैसेंजर सर्विस कमेटी के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न मुख्य रूप से शामिल हुए, गुजरे अनुभव को किया साझा, कहा
    • मानवीय संवेदना, नैतिक मूल्य, चारित्रिक श्रेष्ठता, पारदर्शिता व सहज स्वभाव वाला मार्गदर्शक खो दिया 

    नई दिल्ली. इंडियन रेलवे एसएडंटी मैन्टेनर्स यूनियन (IRSTMU) के बैनर में सिग्नल एवं टेलीकॉम विभाग के कर्मचारियों ने रेल राज्य मंत्री स्वर्गीय सुरेश अंगड़ी को गुरुवार 24 सितंबर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर के 192 सिग्नल एवं टेलीकॉम विभाग के कर्मचारी इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए और रेल राज्य मंत्री के साथ मुलाकात और यादों को साझा किया.

    सुरेश अंगड़ी के साथ रमेश चंद्र रत्न

    ऑनलाइन श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पैसेंजर सर्विस कमेटी के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न मुख्य रूप से शामिल हुए. रमेशचंद्र ने सुरेश अंगड़ी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके साथ गुजरी कई यादों को ताजा किया एवं कहा की बहुमुखी प्रतिभा के धनी रेल राज्य मंत्री का जाना देश के लिए अपूर्णीय क्षति है हमने एक अच्छा मार्गदर्शक खो दिया. इस मौके पर देश भर के सभी 68 मंडलों के एसएडंटी कर्मचारियों ने चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न के आह्वान पर दो मिनट का मौन रखकर रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

    रमेश चंद्र रत्न ने कहा कि सुरेश अंगड़ी यूं अचानक चले जाना किसी सदमे से कम नहीं. मानवीय संवेदना, नैतिक मूल्य, चारित्रिक श्रेष्ठता, पारदर्शिता और स्वभाव की सहजता में उनका कोई सानी नहीं. रेल राज्य मंत्री के पद पर रहने के बावजूद वे सहज और सहृदय बने रहे थे.

    नवीन कुमार
    अलोक चंद्र प्रकाश

    आईआरएसटीएमयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि अपने अनुभव व सुरेश अंगड़ी के साथ गुजारे समय को सहयोगियों के साथ साझा किया. बताया कि 26 जुलाई, 2019 की नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सेफ्टी कान्फ्रेंस में न आ पाने के लिए खेद व्यक्त करते हुए रेल राज्य मंत्री ने बताया था कि कर्नाटक सरकार के गिरने के कारण उन्हें अचानक कर्नाटक जाना पड़ा और वह उनके बीच नहीं आ सके. इंडियन रेलवे एसएडंटी मैन्टेनर्स यूनियन के महासचिव आलोक चंद्र प्रकाश ने सुरेश अंगड़ी को याद करते हुए बताया कि उन पलों को याद किया जब रेल राज्य मंत्री ने एसएडंटी कर्मचारियों के कार्यों की हमेशा सराहना की तथा आईआरएसटीएमयू के पदाधिकारियों को पूरा-पूरा सहयोग दिया. महासचिव आलोक चंद्र प्रकाश ने सुरेश अंगड़ी के निधन को रेलवे ही नहीं राष्ट्र के लिए अपूर्णीय क्षति बताया.

    ऑनलाइन श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सिग्नल एंड टेलीकम्यूनिकेशन विभाग के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और स्वं सुरेश अंगड़ी के व्यक्तित्व व सहज उपलब्धता को अनुकरणीय बताया. ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल 192 से अधिक रेलकर्मियों ने मौन रखकर अंगड़ी के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की.

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंगड़ी के निधन पर दुख व्यक्त किया है. राष्ट्रपति ने ट्वीट कर लिखा- “केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सांसद सुरेश अंगड़ी के असामयिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं. यह जन-सेवा के क्षेत्र की, विशेष रूप से कर्नाटक के लोगों के लिए एक त्रासद हानि है. मेरी शोक-संवेदना उनके शोकाकुल परिवार, सहकर्मियों और असंख्य सहयोगियों के साथ है.”

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरेश अंगड़ी के निधन पर शोक जताया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि “सुरेश अंगड़ी बेहतरीन कार्यकर्ता थे जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत करने का काम किया.” पीएम मोदी ने आगे लिखा कि “वह समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे जिनकी हर कोई प्रशंसा करता था. उनका जाना दुखद है. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और मित्रों के साथ हैं. ओम शांति”

     

    रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया कि “सुरेश अंगड़ी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर गहरा दुख हुआ. वह मेरे भाई की तरह थे. काम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण को बताने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे. इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और मित्रों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. ओम शांति”

    केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन के बाद गुरुवार को कर्नाटक सरकार ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सभी सरकारी भवनों पर फहरा रहे झंडे को नीचे झुकाने का फैसला किया. सरकारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य ने सभी आधिकारिक कार्यक्रम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी श्रद्धांजलि के तौर पर रद्द कर दिया है. नेताओं के श्रद्धांजलि देने के बाद चल रहे मानसून सत्र में भी शोक प्रस्ताव पारित किया जाएगा और इसके बाद सदन को दिन के लिए स्थगित किए जाने की संभावना है. अंगड़ी का 65 वर्ष की आयु में कोविड-19 संक्रमण के कारण निधन हो गया और वे इस वायरल संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल के पहले सदस्य हैं.  अंगड़ी ने 11 सितंबर को ट्विटर पर घोषणा की थी कि वह इस संक्रमण की चपेट में आए हैं.

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरेगुलर ट्रेन चलाने पर रेलवे मौन, आज से चलेंगी क्लोन ट्रेनें, कंफर्म टिकट मिलेगा महंगा
    Next Article अक्टूबर से शुरू हो सकती है रेगुलर ट्रेनें, बोर्ड ने जोन व मंडलों से मांगी ट्रेनों की सूची
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेल यूनियन

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

    October 6, 2026
    Latest Posts

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group