Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » जनशताब्दी को घाटे का सौदा बताकर किया बंद, हावड़ा-मुंबई मेल और हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन
देश-दुनिया

जनशताब्दी को घाटे का सौदा बताकर किया बंद, हावड़ा-मुंबई मेल और हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 11, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • टिकट बिक्री नहीं होने वाले स्टेशनों से खत्म होगा ट्रेनों का ठहराव, बंद की जायेंगी ट्रेनें

कोलकाता. लॉकडाउन में यात्रियों की परेशानी दूर करने के लिए 100 से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाने का दावा करने वाले रेल मंत्रालय की नयी सोच अब सामने आयी है. रेलवे ने कम पैसेंजर मिलने और लगातार घाटे में चलने का तर्क देकर हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी स्पेशल ट्रेन का परिचालन बंद 12 सितंबर से बंद करने की घोषणा कर दी है. वहीं यात्रियों की डिमांड बताकर मुंबई-हावड़ा के बीच चलने वाली मेल और हावड़ा-अहमदाबाद के बीच चलने वाली सुपरफास्ट स्पेशल को सप्ताह में तीन दिन चलाने की घोषणा की गयी है. अब तक दोनों ट्रेनें सप्ताहिक चलायी जा रही थी.

11 सितंबर को रेलवे जोन से आये आदेश के अनुसार अब 02834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 15 सितंबर से सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को हावड़ा से चलेगी. वहीं 02833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन 18 सितंबर से सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को अहमदाबाद से रवाना होगी. ट्रेनों की रवानगी का समय पूर्ववत रहेगा. वहीं 02810 हावड़ा-सीएसएमटी मेल 21 सितंबर से सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार को हावड़ा से रवाना होगी. जबकि 02809 सीएसएमटी से 23 सितंबर से हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी. रेलने ने दोनों ट्रेनों को यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए तीन दिन चलाने की घोषणा की है.

रेलवे के इन दो कदमों से साफ है कि जिन ट्रेनों से रेलवे को अभी आपेक्षित राजस्व मिल रहा है उसे स्पेशल बनाकर और चलाकर मुनाफा कमाया जायेगा जबकि घाटे का सौंदा बनने वाली ट्रेनों को बंद कर दिया जायेगा. रेलवे की यही सोच जीरो टाइम टेबुल बनाने में प्रदर्शित होने की बात कही जा रही है. उन स्टेशन से ट्रेनों को ठहराव खत्म करने का प्रस्ताव है जहां एक निर्धारित संख्या से कम यात्री सवार होते है.

ऐसे ही एक प्रस्ताव में उन ट्रेनों को भी बंद करने का प्रस्ताव शामिल है जो यात्रियों की संख्या के हिसाब से अलाभकारी साबित हो रही है. ऐसी अधिकांश ट्रेनों का परिचालन और ठहराव राजनीति लाभ के लिए सांसद व मंत्रियों की अनुशंसा पर पहले किया गया था. अब रेलवे इन ट्रेनों के लाभ-हानि का आकलन कर ठहराव को खत्म करने के अलावा ट्रेनों का परिचालन रोकने पर गंभीरता से विचार कर रहा है. जो लॉकडाउन खत्म होने के साथ ही सामने आयेगा.

यह बताना लाजिमी होगा कि अभी स्पेशल के रूप में चलायी जाने वाली सभी ट्रेनों के रियायत की सुविधा नहीं देने के साथ टिकट बिक्री के लिए एक निर्धारित दूरी का मानक अपनाकर रेलवे भरपूर कमाई कर रही है. ऐसे में दो स्टेशन तक जाने के इच्छुक यात्री मजबूरी में अधिक दूरी और उच्च का टिकट आरक्षित करा चल रहे है. इससे उसकी जेब से अधिक राशि निकल रही है.

यह भी पढ़ें : 11 सितंबर से बंद हो जायेगी हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी स्पेशल

वही, कोल्हान की जान मानी जाने वाली हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी हमेशा से ही राजस्व के लिहाज से रेलवे के लिए फायदे का सौदा मानी जाती थी. हालांकि लॉकडाउन में बस-टेंपो व यातायात के अन्य साधन नहीं मिलने और बड़े शहरों में बाजार आदि के बंद रहने का असर जनशताब्दी पर भी पड़ा है. इसके अलावा व्यावसायिक गतिविधियां ठप होने और बार-बार बंगाल में लॉकडाउन के कारण इस ट्रेन की मांग कम हुई है. लॉकडाउन चार के बाद धीरे-धीरे गतिविधियां जोर पकड़ रही है ऐसे में अचानक जनशताब्दी के बंद होने का असर बड़ी संख्या में लोगों पर पड़ेगा.

Spread the love
Howrah-Mumbai Mail and Howrah-Ahmedabad Express will run for three days
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleकोलकाता : 11 सितंबर से बंद हो जायेगी हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी स्पेशल
Next Article अंबाला : बिना ब्लॉक लिए खोल दी थी पटरी, आ गयी पार्सल स्पेशल, बड़ी दुर्घटना टली
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
Latest Posts

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group