Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Friday, October 9
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » अयोध्या स्टेशन के आधुनिकीकरण में दिखेगी राम मंदिर की झलक, जून 2021 तक पूरा होगा पहला चरण
देश-दुनिया

अयोध्या स्टेशन के आधुनिकीकरण में दिखेगी राम मंदिर की झलक, जून 2021 तक पूरा होगा पहला चरण

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 5, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

रेलहंट ब्यूरो, इलाहाबाद

अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन से पहले रेलवे ने इसका खुलासा किया है कि यहां नये स्टेशन के पहले चरण का निर्माण जून 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा. रेलवे की नयी घोषणा से यह स्पष्ट हो गया है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने तक यात्रियों को सुविधाओं से युक्त अति अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन उपलब्ध होगा. इससे उनकी परेशानियों नहीं रह जायेंगी. हालांकि रेल मंत्री पहले ही यह स्पष्ट कर चुके है कि यहां स्टेशन राम जन्मभूमि मंदिर की तर्ज पर ही बनाया जायेगा. उत्तर रेलवे ने ट्वीटर पर प्रस्तावित रेलवे स्टेशन का मॉ़डल भी जारी किया है. रेलमंत्री पीयूष गोयल में बताया हे कि देश भर से श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं को अयोध्या की राममय संस्कृति, और यहां की आध्यात्मिकता का आभास स्टेशन करायेगा.

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 104 करोड़ की लागत से स्टेशन के अत्याधुनिकीकरण के पहले चरण में प्लेटफॉर्म नंबर 1, 2/3 समेत बरामदे, सीढ़ियों और पैसेज आदि का काम जून 2021 तक पूरा कर लिया जायेगा. अयोध्या में स्टेशन के अधुनिकीकरण के निर्माण की मंजूरी 2017-18 में मंजूरी मिली थी. राम मंदिर को ध्यान में रखकर यहां स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जा रहा है. इसमें यात्री सुविधाओं के अलावा स्वच्छता, सुन्दरता और उच्च गुणवत्ता वाली तमाम सुविधाएं निहित की जायेंगी.

यह भी पढ़ें : मंदिर के मॉडल पर बनेगा अयोध्या रेलवे स्टेशन

बताते चले कि केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 22 फरवरी 2018 को ही अपने बयान में स्पष्ट कर दिया था कि अयोध्या के रेलवे स्टेशन मंदिर की तर्ज पर बनाया जाएगा. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि रेलवे भगवान राम की जन्मभूमि से लोगों को जोड़ने के लिए अयोध्या स्टेशन को मंदिर के मॉडल पर बनाने की योजना बना रहा है. राम जन्मभूमि मंदिर के लिए विहिप की परिकल्पना को आधार मानकर डिजाइन तैयार किये जाने को लेकर तब जतायी गयी आत्तपियों की आशंका को भी रेलमंत्री ने खारिज किया था. तब रेलमंत्री ने कहा था कि रेलवे स्टेशनों को ऐतिहासिक स्थलों से जोड़ने का विचार है. कर्नाटक में बेलगावी रेलवे स्टेशन को गुजरात में साबरमती आश्रम की तरह बनाने की बात रेलमंत्री ने तब कही थी.

Spread the love
Ram temple model to be seen in modernization of Ayodhya station
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleरेलकर्मियों के प्रोमोशन में बाधक बने जोन, पोस्ट सरेंडर होने की बनी आशंका
Next Article जसीडीह के टीटीई की बेटी तो बीकानेर व मुंबई डीआरएम के पुत्रों का सिविल सविर्सेज में चयन
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
Latest Posts

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group