Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » कोरोना की त्रादसी के बीच राजनीति, सांसद ने ट्रेन को दिखाया पार्टी का झंडा
गपशप

कोरोना की त्रादसी के बीच राजनीति, सांसद ने ट्रेन को दिखाया पार्टी का झंडा

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 3, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • सूरत से 1200 प्रवासी कामगारों को ओड़िशा के लिए लेकर रवाना हुई ट्रेन
  • साबरमती में ट्रेन को झंडी दिखाने पहुंचे गुजरात के गृह मंत्री प्रदीप सिंग जडेजा
  • कांग्रेस ने कहा- सहयोग व सेवा करने का मौका है न कि क्रेडिड लेने का 

रेलहंट ब्यूरो, अहमदाबाद

कोरोना की त्रादसी के कारण लॉकडाउन में फंसे हजारों प्रवासी कामगारों को राहत दिलाने के नाम पर शुरू किये गये प्रयास राजनीति रंग लेने लगे है. अपने परिवार से कोसों दूर दिन गुजार रहे लोगों को घर पहुंचाने का बीड़ा तो रेलवे ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाकर पूरा किया और स्थानीय प्रशासन से सुविधाओं को जमीन पर उतारकर उन्हें पूरा करने का सफल प्रयास किया. कोरोना त्रादसी के बीच शनिवार 2 मई को गुजरात के सूरत और साबरमती से दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें पुरी और आगरा के लिए रवाना की गयी. इन दोनों ट्रेनों की रवानगी के मौके पर पूरा कार्यक्रम एक पार्टी विशेष द्वारा हाईजैक किया गया नजर आया. आलम यह रहा कि प्रवासी कामगारों को घर भेजे जाने वाली बसों और ट्रेनों को झंडी दिखाने के लिए नेताओं में होड़ लग गई.

सूरत में नवसारी के भाजपा सांसद सीआर पाटिल ने ट्रेन को झंडी दिखायी. यह दिलचस्प रहा कि उन्होंने ट्रेन की रवानगी के मौके पर हरी झंडी की जगह भाजपा का झंडा दिखाया. यही नहीं पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग को भूलकर सड़क पर उतर आयी. पिछले कई दिनों से तालाबंदी में फंसे मजदूर घर लौटना चाहते हैं उनका कहना था कि अब उनके पास ना पैसा है और ना खाना. सरकार ने इसे लेकर जो विशेष सुविधाएं उपलब्ध करायी है वह सरकार का नैतिक दायित्व हैं. इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए. सूरज स्टेशन पर ट्रेन की रवानगी को लेकर अहमदाबाद मिरर ने तो बकायदा ‘BJP hijacks event’ नाम से समाचार प्रकाशित किया है. वहीं गुजरात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने ट्वीट कर पूरे घटनाक्रम को हास्यापद बताते हुए लिखा है कि रेलवे राष्ट्रीय संपत्ति है न कि बीजेपी की. उन्होंने कहा कि यह मौका सहयोग करने का है न की क्रेडिट लेने का. वहीं दूसरी ओर सांसद सीआर पाटिल समेत पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा ने मीडिया को यह कहकर विवाद पर पर्दा डालने का प्रयास किया कि झंडा दिखाना एक सांकेतिक प्रक्रिया मात्र है, ट्रेन स्टेशन मास्टर द्वारा दिये गये सिग्नल और गार्ड द्वारा दिखायी गयी झंडी से चलती है न कि सांसद के.

वहीं दूसरी ओर 1200 प्रवासी कामगारों को ले जाने के लिए एक विशेष ट्रेन साबरमती रेलवे स्टेशन से रवाना की गयी. इस ट्रेन को झंडा दिखाने स्वयं गृह मंत्री प्रदीप सिंग जडेजा पहुंचे थे. यह सब तब हो रहा था जब ट्रेन प्रवासी कामगारों के लिए विशेष तौर पर चलायी गयी थी न कि यह पहली बार चल रही थी. यह ट्रेन भी निर्धारित समय शाम 4 बजे से डेढ़ घंटे विलंब से रवाना की गयी. सभी यात्रियों के मुंह पर मास्क थे और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखकर उन्हें कोचों में बैठाया गया था. इन यात्रियों को विशेष बसों से स्टेशन तक लाया गया.

मुख्यमंत्री के सचिव अश्विनी कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार ट्रेन के जरिए यात्रियों को भेजने की शुरुआत की गई है. सूरत से एक ट्रेन उड़ीसा के लिए और अहमदाबाद से दो ट्रेनें उत्तर प्रदेश के लिए रवाना की गयी है. प्रत्येक ट्रेन में 12 सौ यात्री रवाना हुए है. इस मौके पर गृहमंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा, जिला कलक्टर केके निराला एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

सूचनाओं पर आधारित समाचार में किसी सूचना अथवा टिप्पणी का स्वागत है, आप हमें मेल railnewshunt@gmail.com या वाट्सएप 6202266708 पर अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं.

 

Spread the love
Politics amidst Corona's tragedy
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleआज भी 8 घंटे की जगह 12 घंटे कराया जा रहा काम, यह शोषण ही तो है : डांगी
Next Article अहमदाबाद आरआरआई में नहीं चलता रेलवे का कानून, ठेंगे पर बोर्ड का दिशा-निर्देश
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group