- रेलवे मेंस कांग्रेस नेता स्व. अमरेंद्र कुमार की स्मृति में आयोजित शिविर में 122 यूनिट रक्तदान
धमेंद्र कुमार, जमशेदपुर
चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार साहू ने कहा कि जोन के सबसे बड़े स्टेशनों में शामिल टाटानगर में यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अहम कार्य कार्य किये जा रहे है. विकास का रोड मैप तैयार है और जल्द ही उस पर काम चालू हो जायेगा. उन्होंने संकेत दिया कि दो-तीन माह में स्टेशन इलाके में अंतर दिखायी देने लगेगा. भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए डीआरएम ने बताया कि उनकी कोशिश है कि यात्रियों को प्रवेश द्वार पर ही वह सभी सुविधाएं मिले जो उन्हें चाहिए. इसमें टिकट खरीदने से लेकर खाने व रुकने की भी सुविधा शामिल है. ऐसा करने से यात्रियों की प्लेटफॉर्म पर अनापेक्षित भीड़ को रोका जा सकेगा.
डीआरएम शनिवार 8 फरवरी को रेलवे मेंस कांग्रेस नेता स्व. अमरेंद्र कुमार की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में हिस्सा लेने टाटानगर पहुंचे थे. उनके साथ सर्वों की अध्यक्ष अंजुल साहू भी मौजूद थे. रक्तदान शिविर का उदघाटन करने के बाद डीआरएम ने स्टेशन परिक्षेत्र का निरीक्षण भी किया. इस दौरान प्लेटफॉर्म पर सफाई बेहतर नहीं होने पर पदाधिकारियों को फटकार भी लगायी और निर्देशित किया कि लोग यात्रियों की समस्याओं को सुनने और दूर करने का प्रयास करें. इस दौरान डीआरएम ने अपने चिर परिचित अंजाम में मीडिया से बात की और बेबाकी से येाजनाओं को लेकर जानकारी भी दी. जुगसलाई ओवरब्रिज पर उन्होंने कहा कि रेलवे ने अपने हिस्से का काम पूरा कर दिया है और अब राज्य सरकार को शेष कार्य पूरा कराकर उसे चालू करना है. डीआरएम ने बताया कि बेहतर ट्रेन परिचालन के लिए थर्ड लाइन का काम पूरा होने को है, खड़गपुर से इसके जुड़ते ही ट्रेनों के मूवमेंट में आसानी हो जायेगी. इस दौरान डीआरएम विजय कुमार साहू ने यात्रियों से अनुरोध किया कि वह स्टेशन को अपने घर की तरह ही समझे और सफाई में सहयोग करें.
अमरेंद्र कुमार की याद में आयोजित शिविर में रेलकर्मियों और अन्य लोगों के सहयोग से 122 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. इसमें वीभीडीए ने भी सहयोग किया. इस मौके पर रेलवे क्षेत्रीय प्रबंधक विकास कुमार, सीनियर डीईई शशिकांत, सीनियर डीपीओ एके महापात्रो, सीनियर डीएसटीई एसके ठाकुर, मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशि मिश्रा, आरके पांडेय, गौतम कुमार, आरएम राव, रतन पांडा, घनश्याम चौधरी, अवतार सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.
सूचनाओं पर आधारित समाचार में किसी सूचना अथवा टिप्पणी का स्वागत है, आप हमें मेल railnewshunt@gmail.com या वाट्सएप 6202266708 पर अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं.
- जालंधर कैंट : रेलवे का एक और घूसखोर सीनियर सेक्शन इंजीनियर गिरफ्तार, सीबीआई ने 66 हजार की रिश्वत में उठाया, जाने 2% कमीशन की क्या है पूरी कहानी - August 5, 2026
- रिश्वतखोरी के मामले में पूर्व रेलवे इंजीनियर (ADSTE) को 4 साल की सजा, सीबीआई कोर्ट ने सुनाया फैसला - August 5, 2026
- RPF पर राज्यसभा में उठे सवाल, रेल मंत्री ने दिया जबाव, आगरा कैंट की घटना पर 4 जवान सस्पेंड, CISF को सुरक्षा सौंपने का प्रस्ताव नहीं - August 5, 2026
















































































