Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » मंडलीय समिति की बैठक में सांसदों ने कहा – रांची में रेलवे जोनल कार्यालय से कम कुछ मंजूर नहीं
देश-दुनिया

मंडलीय समिति की बैठक में सांसदों ने कहा – रांची में रेलवे जोनल कार्यालय से कम कुछ मंजूर नहीं

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 25, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • रांची के बीएनआर चाणक्य में दक्षिण पूर्व रेलवे की रांची और चक्रधरपुर मंडल की मंडलीय समिति की बैठक आयोजित 
समिति की बैठक में मौजूद झारखंड व ओडि़शा के सांसद

रेलहंट ब्यूरो, रांची

दक्षिण पूर्व रेलवे की बीएनआर चाणक्य में मंगलवार को आयोजित रांची और चक्रधरपुर मंडल की मंडलीय समिति की बैठक में सांसदों ने एकस्वर में रांची में रेलवे का जोनल कार्यालय खोलने की मांग उठायी है. सांसदों ने स्पष्ट कहा कि झारखंड से 25 हजार करोड़ रुपये राजस्व वसूलने वाले रेलवे को बिना विलंब के रांची में जोनल कार्यालय खोलना चाहिए. इसके लिए रांची, धनबाद और चक्रधरपुर रेलमंडल को मिलाकर जोनल कार्यालय का प्रस्ताव दिया गया. सांसदों ने जीएम खोला जाना चाहिए. इससे कम कुछ भी मंजूर नहीं है. बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम संजय कुमार मोहंती ने सांसदों से बताया कि यह नीतिगत मामला है जिसका निर्णय रेलवे बोर्ड स्तर पर ही संभव है. सांसदों ने कहा कि इस मामले का अनुमोदन किया जायेगा. इस मुद्दे पर सभी सांसद मंत्रालय के मंत्री से मिलेंगे. करीब तीन घंटे चली इस बैठक में सांसदों ने अपने क्षेत्र से जुड़ी मांगें भी रखी. बैठक में रांची और चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम, सीनियर डीओएम, सीनियर डीसीएम के अलावा जोनल एचओडी मौजूद थे.

बैठक में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, सांसद सुनील सिंह, सांसद धीरज साहू, सांसद समीर उरांव, सांसद जुऐल उरांव, सांसद नितेश गंगादेव, सांसद सरोजनी हेम्ब्रोम, सांसद विश्वेश्वर टूडू, सांसद सुरेश पुजारी, सांसद प्रशांत नंदा, विद्युतवरण महतो, विधायक जीतू चरण राम, दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम संजय कुमार मोहंती, रांची रेल मंडल के डीआरएम नीरज अंबष्ठ सहित रेलवे के अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

समिति में रेलवे का प्रतिनिधित्व कर रहे जीएम व अन्य पदाधिकारी

बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने नामकुम-कांड्रा तक रेलवे लाइन की मांग रखी. श्री मुंडा ने कहा कि रेलवे द्वारा थर्ड लाइन के काम दौरान अधिकारियों की लापरवाही से बिजली का केबल काट दिया जाता है. इस कारण क्षेत्र के लोगों को बिजली नहीं मिलती है. रेलवे को इसके लिए जिम्मेदारी सुनिश्चित करनी होगी. श्री मुंडा ने कहा कि प्रदेश में सर्वाधिक मालवाहक ट्रेन चलती हैं. कई परियोजनाओं में रेलवे के साथ राज्य सरकार ने ज्वाइंट वेंचर में निवेश किया है. राज्य सरकार को इस निवेश का रिटर्न मिलना चाहिए.

वहीं रांची के सांसद संजय सोठ ने राजधानी ट्रेन को रांची-टोरी रूट से चलाने की मांग उठायी. इस पर रेल अधिकारी ने इस ट्रेन को बोकारो रूट से नहीं हटाने की विवशता जाहिर की. इस पर सांसद बोले : बहाना नहीं बनायें, जल्द ट्रेन चलाने पर विचार करें. सद ने पिस्कानगड़ी स्टेशन से डंपिंग यार्ड हटाने, चुटिया-नगड़ी और चांडिल में आरओबी बनने, डीआरएम कार्यालय हटिया व लोहरदगा स्टेशन के पीछे वेंडर मार्केट बना कर दुकानदारों को बसाने की मांग उठायी. उन्होंने हटिया में यात्री निवास होटल बनाने व खलारी में रेलवे अस्पताल बनाने की बात कही है.

मीटिंग के बाद आपस में सलाह मश्विरा करते सांसद

सांसद महेश पोद्दार ने राजधानी ट्रेन को सप्ताह में सातों दिन चलाने की मांग उठायी. इससे यात्रियों को सहूलियत होगी. उन्होंने कहा कि मांग पुरानी है, लेकिन एक बार फिर से इस मामले को मंडलीय समिति के समक्ष उठाया है. बैठक में सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि रांची में जोनल कार्यालय की मांग पुरानी है. डबल इंजन सरकार होने के बावजूद देर हो रही है. हर चीज के लिए कोलकाता जाना संभव नहीं है. सरकार चाहे, तो यहीं जोनल कार्यालय बन सकता है. बैठक में मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक जीतू चरण राम, राज्यसभा सांसद सरोजिनी हेंब्रम आदि ने भी विचार रखा.

साभार : प्रभात खबर

Spread the love
MPs in Ranchi said - no less approved than railway zonal office
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleकाशी विश्वनाथ के चालकों ने सिग्नल ओवरसूट पर किया गुमराह, हो सकती है बर्खास्तगी
Next Article एसएंडटी कर्मियों को रिस्क-हार्डशिप अलाउंस मिलने तक जारी रहेगी लड़ाई
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group