Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

अजमेर मंडल का राणा प्रतापनगर देश का 2000वां निशुल्क वाई-फाई सुविधा वाला स्टेशन बना

रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

रेलवे अपने यात्रियों को देश में दो हजार स्टेशनों पर नि:शुल्क वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध करा रहा है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्वीट में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने की दिशा में भारत एक कदम आगे बढ़ गया है. रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के सीएमडी पुनीत चावला ने तीन अगस्त को बताया कि राजस्थान में अजमेर मंडल का राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन निशुल्क वाई-फाई सुविधा वाला देश का 2000वां स्टेशन बन गया हैं. रेलवे के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम रेलटेल ने रेलवे स्टेशनों को डिजिटल समावेश का मंच बनाने के लिए मुफ्त वाई-फाई सुविधा की शुरुआत की. पहले चरण में देश के 1600 स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी. अब रेलटेल ने शेष स्टेशनों पर इंटरनेट की सुविधा देने के लिए टाटा ट्रस्ट के साथ समझौता किया है. उन्होंने एक सरकारी बयान में बताया कि उनकी टीम वाई-फाई उपलब्ध कराने के लिए 24 घंटे काम कर रही है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...