Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » जबलपुर : आरपीएफ डीआईजी पर रेलवे अधिकारी की पत्नी से चलती ट्रेन में रेप की कोशिश का आरोप, प्राथमिकी
देश-दुनिया

जबलपुर : आरपीएफ डीआईजी पर रेलवे अधिकारी की पत्नी से चलती ट्रेन में रेप की कोशिश का आरोप, प्राथमिकी

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 15, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • ओवरनाइट एक्सप्रेस के 2एसी कोच में रेलवे अधिकारी की पत्नी के साथ छेड़छाड़ का प्रयास

रेलहंट ब्यूरो, भोपाल

जबलपुर में तैनात आरपीएफ डीआईजी विजय खातरकर के खिलाफ एक महिला ने ट्रेन में रेप की कोशिश का मामला दर्ज कराया है. महिला जबलपुर रेलमंडल के ही एक उच्च रेलवे अधिकारी की पत्नी है. घटना इंदौर से जबलपुर चलने वाली ओवरनाइट एक्सप्रेस के सेकेंड एसी कोच में 15 जुलाई को घटी. अधिकारी की पत्नी के मुताबिक उनके साथ पश्चिम मध्य रेलवे में तैनात आरपीएफ के डीआईजी ने छेड़छाड़ की. जबलपुर स्टेशन पहुंचने पर महिला ने एफआईआर दर्ज कराने का प्रयास किया लेकिन रेलवे पुलिस मामले को लटकाती रही. रेल थाना प्रभारी के पहुंचने और वरीय अधिकारियों के दिशानर्देश के बाद रेल थाना में आरपीएफ डीआईजी विजय खातरकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. इस सूचना के बाद आरपीएफ के कई जवान जीआरपी थाना पहुंच गये और थाने को घेर लिया. तनाव पूर्ण स्थिति के बीच रेल पुलिस ने भारी दबाव में आईपीसी की धारा 354 (A) के तहत डीआईजी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

रेलवे अधिकारी की पत्नी जबलपुर आ ओवरनाइट एक्सप्रेस के एसी टू कोच से आ रही थी. नरसिंहपुर से जबलपुर के बीच डीआईजी पर जबरदस्ती करने का आरोप महिला ने लगाया है. एसी 2 बोगी की सीट नंबर 15 और 16 में महिला अपनी बेटी के साथ थी. आरपीएफ डीआईजी विजय खातरकर सीट नंबर 13 पर जबलपुर तक यात्रा कर रहे थे. महिला के अनुसार नरसिंहपुर के बाद आरपीएफ अफसर ने छेड़छाड़ की. महिला ने विरोध किया, उसके शोर मचाने और हंगामा करने पर कोच में मौजूद यात्री जमा हो गये. कोच में एक जज भी यात्रा कर रहे थे. उन्होंने जबलपुर स्टेशन पहुंचकर महिला को शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी. ट्रेन से उतरकर महिला सीधे जीआरपी थाने गयी. यहां बड़ी संख्या में आरपीएफ जवान जमा हो गये और हंगामा करने लगे. पूरे मामले में डीआईजी (RPF) विजय खातरकर ने कहा कि ट्रेन में पानी की बोतल उठाते समय उनका हाथ महिला के हाथ से छू गया था. उन्होंने इसके लिए फौरन महिला से माफी भी मांग ली थी लेकिन फिर भी उन्होंने शोर मचाया और हंगामा कर दिया.

साभार : डेली हंट

Spread the love
Jabalpur: A case of attempt to rape a train running on RPF DIG
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleलोकसभा में बोले रेलमंत्री पीयूष गोयल, रेलवे का निजीकरण कोई नहीं कर सकता
Next Article भारतीय रेल : घाटे से जूझ रहे सबसे बड़े सरकारी महकमे के निजीकरण से खत्म होंगी ये तीन समस्याएं
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेल न्यूज

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group