Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

शालीमार : आरपीएफ कांस्टेबल ने लौटाया 1.12 लाख रुपये से भरा बैग

रेलहंट ब्यूरो, कोलकाता

शालीमार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवान विनोद कुमार मीना और अमित कुमार ने जांच के दौरान ट्रेन 15022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस के कोच नंबर बी-2 में एक बैग पाया. बैग की जांच में नकद 1.12 लाख रुपये के अलावा कई कागजात, एटीएम, मनी पर्स आदि मिले. घटना 25 जून की है. जवानों ने बैग में मिले कागजात के आधार पर यात्री मो आलम को फोन किया और शालीमार पोस्ट बुलाया. यहां सही जांच पड़ताल के बाद हावड़ा के बेल्लियस रोड निवासी यात्री को बैग सौंप दिया गया. आज के समय में बड़ी रकम के साथ बैग में अहम व कीमती वस्तुओं की मौजूदगी के बावजूद आरपीएफ जवानों ने जिस ईमानदारी का परिचय दिया वह काबीले तारीफ है. दोनों जवानों की इस पहल का यात्री के अलावा आरपीएफ के पदाधिकारियों ने भी सराहना की है. इससे पूर्व भी विनोद कुमार मीना को ड्यूटी में सक्रियता के लिए अधिकारियों की वाहवाही मिल चुकी है. आरपीएफ में मिले इस प्रोत्साहन का असर ही जवानों का हौसला बेहतर कार्य करने के लिए बुलंद होता है. इसके लिए शालीमार पोस्ट के सभी अधिकारी व जवानों यात्री मो आलम ने आभार जताया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं पूरी कर 30 जून को सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर...