Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

खुला मंच/विचार

SER : अवकाश के आवेदन हिंदी में लिये जाये तब राजभाषा के प्रसार में होगी वृद्धि : पीएस मिश्रा

दक्षिण पूर्व रेलवे क्षेत्रीय रेल राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की बैठक में लिये गये कई निर्णय

कोलकाता. दक्षिण पूर्व रेलवे क्षेत्रीय रेल राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की वर्ष 2019 (जनवरी- मार्च) की प्रथम बैठक सोमवार, 25 मार्च को महाप्रबंधक पीएस मिश्रा अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे में राजभाषा को लेकर किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई. मुख्‍य राजभाषा अधिकारी ने फाइलों के शीर्ष द्विभाषी और आशुलिपि प्रशिक्षण पर विशेष रूप से ध्‍यान देने पर जोर दिया. इस मौके पर महाप्रबंधक ने राजभाषा के प्रयोग-प्रसार के लिए कुछ महत्‍वपूर्ण सुझाव दिए जिस पर अमल करने का संकल्प सभी ने जताया. उन्‍होंने कहा कि अवकाश के लिए दी जाने वाले आवेदन पत्र हिंदी में होने चाहिए, जिससे राजभाषा के प्रयोग-प्रसार में वृद्धि हो सके. बैठक में मंडलों एवं कारखानों से आए अधिकारियों ने अपने यहां राजभाषा में हो रहे कार्यों की जानकारी दी. राजभाषा के प्रचार-प्रसार में हुई प्रगति पर महाप्रबंधक ने संतोष जताया और कहा कि यह प्रयास निरंतर जारी रहना चाहिए. बैठक में अनुपम शर्मा, अपर महाप्रबंधक, एच. के. साहू, मुख्‍य राजभाषा अधिकारी एवं वित सलाहकार/मुख्य लेखा अधिकारी (मुख्यालय), सभी विभागों के प्रधान विभाग प्रमुख, सभी मंडलों के अपर मुख्‍य राजभाषा अधिकारी एवं रेल कारखाना, खड़गपुर के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे. बैठक का संचालन उप महाप्रबंधक (राजभाषा) पीसी डांग ने किया जबकि धन्‍यवाद राजभाषा अधिकारी श्रीमती आशा मिश्रा ने दिया.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...