Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » एसएंडटी कर्मियेां ने दिखायी अभूतपूर्व एकता, देश भर से मिला समर्थन
    देश-दुनिया

    एसएंडटी कर्मियेां ने दिखायी अभूतपूर्व एकता, देश भर से मिला समर्थन

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskFebruary 10, 2019
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    काला दिवस मनाकर साथी को दी श्रद्धांजलि, रिस्क अलाउंस तथा नाइट ड्यूटी फेलियर गैंग की स्थापना की मांग तेज

    दिल्ली. संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों ने ‘इंडियन रेलवे एस एडं टी मैंटेनरर्स युनियन’ (IRSTMU) की अगुवाई में अभूतपूर्व देशव्यापी एकता का प्रदर्शन करते हुए 9 फरवरी को काला दिवस मनाया. इस दौरान स्व. संजय शर्मा जी, ई एस एम, कुरवाई थैला, भोपाल मंडल, पश्चिम मध्य रेलवे को श्रद्धांजलि दी गयी. S&T कर्मचारियों ने प्रतिमाह बेसिक का 10% रिस्क अलाउंस तथा रेलवे के प्रत्येक SSE यूनिट में नाईट ड्यूटी फेलियर गैंग की स्थापना की आवाज बुलंद की.

    ठीक एक साल पूर्व दिनांक 09 फरवरी, 2018 को संजय शर्मा पोईंट फेलियर को ठीक करने के दौरान राजधानी एक्सप्रेस से रन ओवर हो गये थे, उनके शरीर के ऊपर से 19 ट्रेनें पास कर गयी और उनके शव के चिथड़े उड़ गये. इस घटना पर कर्मचारियों ने सामूहिक एकता का परिचय देते हुए आवाज बुलंद की.

    इंडियन रेलवे एस एडं टी मैंटेनरर्स यूनियन के अनुसार हर साल औसतन दो दर्जन (24) से अधिक संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारी रन ओवर या ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मारे जाते हैं या LC गेट की मरम्मत या फेलियर के दौरान लोकल पब्लिक द्वारा मार दिये जाते हैं. इतना ही नहीं S&T कर्मचारियों को बिना किसी ड्यूटी रोस्टर के या अपने कार्य अवधि के बाद कभी भी जब भी सिग्नल फेलियर हो जाता है HOER, 2005 के नियमों का उल्लंघन करते हुए बुलाया जाता है परन्तु उसके एवज में हमें कोई भी भत्ता नहीं दिया जाता है और यदि नींद में यदि किसी कर्मचारी से कोई गलती हो जाती है तो चार्जशीट, सस्पेंशन जैसी चीजों का सामना करना पड़ता है और तो और कई बार तो नौकरी से निकाल दिया गया है.

    हमारे द्वारा इकट्ठा किए गए आंकड़ों के अनुसार संकेत एवं दूरसंचार विभाग में सबसे ज्यादा चार्जशीट करीब 70% ई एस एम को दी जा रही है इतना ही नहीं संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारी की बिना ड्यूटी रोस्टर के काम करने की वज़ह से अनियमित जीवन प्रणाली के कारण संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारी हृदय रोग, मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों के ग्रास हो रहे हैं.

    संकेत एवं दूरसंचार कर्मचारियों की ओर प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिये जाने की वजह से तथा हम S&T कर्मचारियों की उपेक्षा की वज़ह से कर्मचारियों में असंतोष की भावना बढ़ रही है. संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों की इतनी कड़ी मेहनत के बावजूद भी हम संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस तथा नाईट ड्यूटी फेलियर गैंग की स्थापना नहीं की जा रही है.

    यूनियन’ (IRSTMU) के प्रयासों के बाद कई सांसदों ने रेल मंत्री से संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस तथा नाईट ड्यूटी फेलियर गैंग की स्थापना की अनुशंसा की है. बावजूद इसके अभी तक प्रशासन के आश्वासन के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. संगठन के महासचिव आलोक चन्द्र प्रकाश तथा अध्यक्ष नवीन कुमार के अनुसार संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों को बेसिक का 10% प्रतिमाह रिस्क अलाउंस के तौर पर जल्द से जल्द दिये जाने के लिए दिशा निर्देश जारी किए जाने चाहिए यह संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों का अधिकार है तथा रेलवे तथा यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे के सभी SSE यूनिट में नाईट ड्यूटी फेलियर गैंग की स्थापना तुरन्त की जानी चाहिए.

    यूनियन पदाधिकारियों का कहना था कि हर साल औसतन दो दर्जन से अधिक एसएंडटी कर्मचारी रन-ओवर या ड्यूटी के दौरान दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं. अभी दो दिन पहले भी 7 फरवरी को पूर्व तट रेलवे रूट पर एक कर्मचारी रन-ओवर हो गया. इतना ही नहीं कर्मचारी समपार फाटक की मरम्मत या फेलियर के दौरान स्थानीय लोगों की मारपीट का भी शिकार होते हैं. इसमें भी कई कर्मचारियों की मौत हो चुकी है. उन्होंने कहा कि यदि रेल प्रशासन एसएंडटी कर्मचारियों की उपरोक्त वाजिब मांगों पर अविलंब कोई उचित निर्णय नहीं लेता है, तो जल्दी ही ‘अनुरक्षण कार्य बंद आंदोलन’ किया जाएगा.

    singnal telecomnunication
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरेलवे बोर्ड ने की चार महाप्रबंधकों की पोस्टिंग, गजानंद बने दक्षिण मध्य रेलवे के जीएम
    Next Article रेलवे में एक लाख 31 हजार पदों पर बहाली का जारी होगी नोटिफिकेशन
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    रेल यूनियन

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group