Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » दिल्ली को मिलेगा एक और वर्ल्ड क्लॉस स्टेशन, खर्च होंगे 350 करोड़
    देश-दुनिया

    दिल्ली को मिलेगा एक और वर्ल्ड क्लॉस स्टेशन, खर्च होंगे 350 करोड़

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskFebruary 9, 2019
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों को भारतीय रेलवे की तरफ से जल्द ही एक और सौगात दी जाएगी. दिल्ली को जल्द ही एक और वर्ल्ड क्लास (आधुनिक) रेलवे स्टेशन की सौगात मिलेगी. केंद्र सरकार की रेलवे स्टेशन रि-डेवलपमेंट योजना के तहत दिल्ली के बिजवासन रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जाएगा. इसे लिए बिजवासन स्टेशन का नाम तय किया गया है और इसे आधुनिक और यात्री सुविधाओं से भरपूर बनाने के लिए रेलवे ने ब्लू प्रिंट भी तैयार कर लिया है. योजना के तहत दिल्ली एयरपोर्ट के नजदीक मौजूद बिजवासन रेलवे स्टेशन पर नए और आधुनिक टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा.

    बिजवासन स्टेशन का ब्लू प्रिंट तैयार

    स्टेशन के ब्लू प्रिंट के तहत बिजवासन स्टेशन का निर्माण कैटरपिलर के डिजाइन पर आधारित है. स्टेशन को आधुनिक बनाने का काम दो चरणों में पूरा किया जाएगा. पहले फेज में 350 करोड़ रुपये की लागत से मेन एरिया या स्टेशन परिसर और टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा. बिजवासन रेलवे स्टेशन का चुनाव इसलिए किया गया है ताकि यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पहुंचना आसान हो, इसके साथ ही यहां से मेट्रो की कनेक्टिविटी भी दी जाएगी.

    वर्ल्ड क्लास लेवल पर विकसित किया जा रहा

    वर्ल्ड क्लास लेवल पर बिजवासन स्टेशन को विकसित किया जाएगा, इसके लिए यहां पर लिफ्ट, एस्केलेटर से लेकर तमाम तरह की सुविधाएं मौजूद रहेंगी. यहीं नहीं स्टेशन पर एयरपोर्ट की तर्ज पर कामर्शियल स्पेस भी डेवलप किया जाएगा. रेलवे का मानना है कि इससे यात्री सफर के साथ ही शॉपिंग का भी मजा एक साथ ले सकते हैं. बिजवासन रेलवे स्टेशन के नए डिजाइन को स्पेन की फर्म ने तैयार किया है.

    बिजवासन का स्टेशन

    डिजाइन तैयार करते समय यह ध्यान रखा गया है कि एयरपोर्ट के नजदीक होने के कारण इसे ज्यादा ऊंचा नहीं बनाया जा सकता था. इसी कारण डिजाइन तैयार करने वाली स्पेन की फर्म ने कैटरपिलर डिजाइन पर स्टेशन बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे रेल मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया. 350 करोड़ रुपये की की लागत से अगले दो से ढाई साल में बिजवासन रेलवे स्टेशन बनकर तैयार हो जाएगा.

    इंडियन रेलवे स्टेशन री-डेवलपमेाट कॉर्पोरेशन (IRSDC) जरूरी फंड के लिए इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) से लोन लेगी. इसके लिए दोनों के बीच करार भी हो गया है. उम्मीद की जा रही है कि एक महीने में आईआरएसडीसी टेंडर जारी कर सिविल कंस्ट्रक्शन के लिए कंपनी का चयन भी कर लेगी. योजना के अनुसार लैंड मॉनीटाइजेशन के जरिये राजस्व जुटाया जाएगा. इससे न केवल लोन रकम की अदायगी होगी बल्कि साथ में एक्सट्रा कमाई भी होगी.

    Source – Zee News

    world class station bijvasan
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleमेट्रो में 10 साल से जमे आरपीएफ अफसर व जवानों का होगा तबादला
    Next Article रेलवे बोर्ड ने की चार महाप्रबंधकों की पोस्टिंग, गजानंद बने दक्षिण मध्य रेलवे के जीएम
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    मीडिया

    NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

    September 23, 2026
    देश-दुनिया

    स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

    September 22, 2026
    देश-दुनिया

    पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 17 डिब्बे पटरी से उतरे, कराची-सिंध रेल मार्ग पूरी तरह ठप

    July 20, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group