Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

चलती ट्रेन में सो गए दोनो चालक, गार्ड ने ब्रेक लगा कर रोकी ट्रेन

1600 यात्रियों की जान संकट में डालने वाले दोनों चालक निलंबित होगी गंभीर कार्रवाई

रतलाम. कोटा से रवाना हुई फिरोजपुर मुंबई जनता एक्सप्रेस के दोनों चालक ट्रेन में ही सो गए. ट्रेन जब शामगढ़ स्टेशन पर नहीं रुकी तब गार्ड को संदेह हुआ और उसने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी. रेल प्रशासन में दोनों चालकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. घटना सोमवार की रात 14 जनवरी की है. माना जा रहा है कि चालकों को खिलाफ गंभीर विभागीय कार्रवाई की जाएगी. घटना की पुष्टि सीनियर डीसीएम जनसंपर्क अधिकारी ने की है. उन्होंने बताया कि स्टेशन मास्टर की रिपोर्ट पर ट्रेन के चालक और सह चालक को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

कोटा से ट्रेन चालक शैलेश शर्मा और सह चालक मयंक शर्मा रात 1:00 बजे ट्रेन को लेकर रवाना हुए थे . लगभग 2:00 बजे ट्रेन को शामगढ़ स्टेशन पर रुकना था लेकिन ट्रेन स्टेशन पर नहीं रुकी तो गार्ड शीशराम को संदेह हुआ और उसने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका, ट्रेन से उतरकर गार्ड और शामगढ़ स्टेशन के मास्टर चालक कैब में पहुंचे तो पाया कि दोनों चालक गहरी नींद में सो रहे हैं . तत्काल घटना की सूचना कोटा कंट्रोल की दी गई. इसके बाद दूसरे चालक सह चालक की बुकिंग कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया. रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी केके जयंक ने बताया कि गार्ड की सतर्कता के कारण ट्रेन में सवार 16 सौ यात्रियों की जान बच गई वरना इस घटना में बड़ी संख्या में जान माल का नुकसान नुकसान होना तय रेलवे गार्ड को इसके लिए पुरस्कृत करेगा.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...