मुजफ्फरपुर. पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर स्टेशन पर चार दिसंबर की दोपहर जान जोखिम में डालकर एक महिला यात्री की जान बचाने वाले आरपीएफ के जवान गिरजेश सिंह को डीजी अरुण कुमार ने सम्मानित किया है. महिला 12553 वैशाली एक्सप्रेस के खुलने के बाद उसमें चढ़ने का प्रयास करने के दौरान नीचे गिर गयी थी. महिला के साथ उसका पति और बच्चा था. ट्रेन के दवाना होते ही दोनों आरक्षित बोगी एस 1 चढ़े गये लेकिन महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ी.
उस समय समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6-7 पर आरपीएफ के जवान गिरजेश सिंह सील चेक कर रहे थे. उनकी नजर महिला पर पड़ी और गिरजेश ने तत्काल ट्रेन के नीचे जा रही महिला को बाहर खींच लिया. महिला मुजफ्फरपुर के उजियारपुर के कौनोर गांव की रहने वाली है तथा समस्तीपुर से हाजीपुर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने आयी थी. आरपीएफ के डीजी अरूण कुमार ने जवान को इस बहादुरी पर सम्मानित करने की घोषित की है.
- जालंधर कैंट : रेलवे का एक और घूसखोर सीनियर सेक्शन इंजीनियर गिरफ्तार, सीबीआई ने 66 हजार की रिश्वत में उठाया, जाने 2% कमीशन की क्या है पूरी कहानी - August 5, 2026
- रिश्वतखोरी के मामले में पूर्व रेलवे इंजीनियर (ADSTE) को 4 साल की सजा, सीबीआई कोर्ट ने सुनाया फैसला - August 5, 2026
- RPF पर राज्यसभा में उठे सवाल, रेल मंत्री ने दिया जबाव, आगरा कैंट की घटना पर 4 जवान सस्पेंड, CISF को सुरक्षा सौंपने का प्रस्ताव नहीं - August 5, 2026
















































































