Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » छपरा : आरपीएफ पोस्ट में दागदार हुई वर्दी, प्रभारी के साथ छह सस्पेंड
    देश-दुनिया

    छपरा : आरपीएफ पोस्ट में दागदार हुई वर्दी, प्रभारी के साथ छह सस्पेंड

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 2, 2018
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • छपरा आरपीएफ पोस्ट इंचार्ज शाहनवाज हुसैन तथा एएसआई बीरेंद्र पांडेय पर भी हुई कार्रवाई 

    पटना. पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा स्टेशन पर आरपीएफ की वर्दी को कुछ अफसर व जवानों ने दागदार कर दिया है. 29 अक्टूबर की रात घर से भागकर आयी 18साल की युवती के साथ अफसर व जवानों ने स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट में ही दुष्कर्म किया. घटना सोमवार 29 अक्टूबर रात की है. रात सात बजे युवती छपरा जंक्शन के बाहरी इलाके में मिली थी जिसे आरपीएफ के जवानों ने रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पहुंचा दिया था. इसके बाद चाइल्ड लाइन को सूचना दी गयी. चाइल्ड लाइन में तैनात कर्मी ने किशोरी को यह कहकर अपने पास नहीं रखा कि कोई महिला कर्मचारी नहीं है. इसके बाद जवानों ने रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने एक महिला कांस्टेबल के आवास पर ले जाकर लिखित रूप से युवती को सुपुर्द दिखा दिया, लेकिन वहां रखने की जगह आरपीएफ पोस्ट के उपनिरीक्षक कक्ष में ले आये. आरोप है कि रात में किशोरी के साथ आरपीएफ के जवान ने दुष्कर्म किया.

    प्रथम दृष्टया आरोप सही पाये जाने पर सीनियर कमांडेंट के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक समेत छह जवानों को निलंबित कर दिया गया. किशोरी के बयान पर हेड कांस्टेबल अशोक कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. महिला थाना की पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया. किशोर के अनुसार वह सीवान की रहने वाली है और उसकी शादी जबरन गोपालगंज के एक युवक से करा दी गयी थी.

    आरपीएफ जवान की इस करतूत ने पूरे आरपीएफ महकमे की छवि को दागदार बना दिया है. वाराणसी मंडल के सीनियर कमांडेंट ने बलात्कार के संदिग्ध आरोपी कांस्टेबल अशोक कुमार सिंह, लड़की को प्लेटफार्म से लाकर एएसआई बीरेंद्र पांडेय को सुपुर्द करने वाली महिला कांस्टेबल रश्मि कश्यप, डायरी राइटर शिवाजी यादव और ऑन ड्यूटी कांस्टेबल ओ. एस. सिंह को निलंबित कर दिया है. इसके अलावा लापरवाही एवं गैर-जिम्मेदारी के आरोप में छपरा आरपीएफ पोस्ट इंचार्ज शाहनवाज हुसैन तथा गैर-कानूनी रूप से युवती को कस्टडी में लेने के लिए एएसआई बीरेंद्र पांडेय को भी निलंबित कर दिया है.

    Chapra: Uniforms stained in RPF post six suspend with charge
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleपश्चिम रेलवे के ऐतिहासिक लोअर परेल कारखाने के गौरव की साक्षी बनी मीडिया
    Next Article खड़गपुर : नहीं दी छुट्टी, कर दिया विदाउट पे, आहत लोको पायलट ने दी जान
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    देश-दुनिया

    स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

    September 22, 2026
    देश-दुनिया

    पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 17 डिब्बे पटरी से उतरे, कराची-सिंध रेल मार्ग पूरी तरह ठप

    July 20, 2026
    मीडिया सोशल मीडिया

    ट्रेन खड़ी कर समोसे लेने चले गये लोको पायलट, सोशल मीडिया पर वायरल दावे पर रेलवे ने बतायी सच्चाई

    July 8, 2026
    Latest Posts

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group