KISANGANJ. रेलवे ओवरब्रिज पर रील और सेल्फी बनाना एक युवक को तब भारी पड़ गया जब वह करंट की चपेट में आ गया. घटना किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित सुखानी थाना स्थित दुराघाटी गांव के पास की है. यहां रेलवे ओवरब्रिज पर फोटो और रील बनाने के दौरान युवक करंट लगा. घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है.
चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. युवक की पहचान मोहम्मद असफाक, पिता-साकिम के रूप में हुई है, जो गंभीरगढ़ गांव का निवासी है. बताया जा रहा है कि युवक रेलवे ओवरब्रिज पर फोटो और रील बनाने के दौरान बिजली के संपर्क में आ गया, जिससे यह हादसा हुआ.
घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने इस तरह के खतरनाक स्थानों पर रील और सेल्फी बनाने से बचने की अपील की है. गौरतलब है कि रेलवे ओवरब्रिज और रेलवे लाइन के आसपास हाई वोल्टेज विद्युत तार गुजरते हैं, जिससे जरा-सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है. प्रशासन द्वारा भी लोगों से ऐसे स्थानों पर सावधानी बरतने की अपील की गई है.
2027 में लगेगा अर्धकुंभ मेला, रेलवे ने नया पद सृजित कर IRTS चेतन तनेजा को सौंपी जिम्मेदारी
- JAMSHEDPUR : पोटका प्रखंड के सिधिरसाई रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, ₹5 करोड़ की लागत से बनेगा नया आधुनिक भवन - July 18, 2026
- चक्रधरपुर रेल मंडल में तबादला उद्योग हावी ! टाटानगर में 26 साल से जमे अमित चौधरी को Sr DCM ने फिर से नवाजा, पार्सल से हटाकर गुड्स में दी प्राइम पोस्टिंग - July 18, 2026
- 30 जून को रिटायर हुए रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, पेंशन में जुड़ेगा एक और सालाना इंक्रीमेंट, रेलवे बोर्ड का बड़ा निर्णय - July 17, 2026


















































































