Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

180 km/h : वंदेभारत स्लीपर 180 की रफ्तार से दोड़ी, रेल मंत्री ने X पर साझा किया वीडियो

Untitled design - 1

NEW DELHI. वंदे भारत स्लीपर ने आज नई पीढ़ी की ट्रेन की तकनीकी विशेषताओं को प्रदर्शित किया. ट्रेन 180 किमी की रफ्तार से कोटा-नागदा खंड पर दौड़ी, जिसका वीडियो रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने साझा किया.

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने इस उपलब्धि को वीडियो के साथ अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया. उन्होंने कहा कि आज रेल सुरक्षा आयुक्त द्वारा वंदे भारत स्लीपर का परीक्षण किया गया. यह कोटा-नागदा खंड पर 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली. हमारे स्वयं के जल परीक्षण ने इस नई पीढ़ी की ट्रेन की तकनीकी विशेषताओं को प्रदर्शित किया.

उल्लेखनीय है कि वंदेभारत चेयरकार के बाद अब लोगों को बहुप्रतिक्षित वंदेभारत स्लीपर का इंतजार है. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. रेलवे वर्तमान में इसका परीक्षण कर रहा है.

पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में स्वदेशी तकनीक से निर्मित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (संस्करण–2) के परीक्षण के दौरान ट्रेन की स्थिरता, दोलन, कंपन, आपातकालीन ब्रेक प्रणाली, संरक्षा प्रणाली तथा अन्य महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं का परीक्षण किया गया. उच्च गति के दौरान ट्रेन का प्रदर्शन संतोषजनक पाया गया और परीक्षण को पूर्णतः सफल घोषित किया गया.

मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग की उपस्थिति में संपन्न हुए इस ट्रायल के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा सहित मंडल के वरिष्ठ शाखा अधिकारी एवं परीक्षण प्रक्रिया के दौरान अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन ,इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई, मेधा सर्वो ड्राइव्स लिमिटेड तथा फेवली इंडिया प्रा. लि. के अधिकारी मौजूद रहे.

DRM ने स्टेशन मास्टर से पूछा, … क्या मैं, आपकी पत्नी या बिटिया इस शौचालय का इस्तेमाल कर सकते है?

परीक्षण में प्रयुक्त यह 16 कोचों की स्लीपर रेक यात्रियों की दीर्घ दूरी की यात्रा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त है. ट्रेन में स्लीपर श्रेणी के लिए आरामदायक बर्थ व्यवस्था, उन्नत सस्पेंशन प्रणाली, स्वचालित दरवाजे, आधुनिक शौचालय, अग्नि एवं संरक्षा निगरानी प्रणाली, सीसीटीवी आधारित सुरक्षा, डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली तथा ऊर्जा दक्ष प्रणालियाँ उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक एवं विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव प्राप्त हो सकेगा.

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि इस सफल उच्च गति परीक्षण के बाद वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के आगामी परिचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि हासिल हुई है, जो भारतीय रेलवे की आत्मनिर्भर एवं आधुनिक रेल तकनीक को सशक्त रूप से प्रदर्शित करती है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं पूरी कर 30 जून को सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...