Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Sonbhadra : घरेलू विवाद में रेल पटरी पर जाकर लेट गया, पुलिस ने ट्रेन रुकवाकर बनायी जान

Sonbhadra.  उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र के शक्तिनगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक तनाव से तंग आकर आत्महत्या करने के नियत से रेलवे ट्रैक पर लेटे हुए व्यक्ति को पुलिस ने ट्रेन रुकवाकर जान बचाई.. पुलिस ने युवक काे थाने पर लाकर समझा बुझाकर परिजनों को सौंप दिया.

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सोमवार को बताया की दोपहर में 13:55 बजे थाना शक्तिनगर पुलिस को डायल–112 के माध्यम से अत्यंत गंभीर सूचना प्राप्त हुई कि 42 वर्षीय संतोष केशरी पुत्र गोपाल केशरी, निवासी खडिया, थाना शक्तिनगर आत्महत्या करने की नीयत से खडिया बाजार के पास स्थित रेलवे पटरी पर लेटा हुआ है.. सूचना मिलते ही शक्तिनगर पुलिस ने बिना एक पल गंवाए डायल–112 पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर आ रही ट्रेन को दूर से रुकवाया और युवक को सुरक्षित रेलवे पटरी से हटाकर उसकी जान बचाई.

एसपी ने बताया की युवक को सकुशल थाना लाकर उसके परिजनों को बुलाया गया, जहां पुलिस द्वारा मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समझा-बुझाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया.. शक्तिनगर पुलिस की इस त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई से एक अनमोल जीवन बच सका.. परिजनों ने पुलिस को बहुत बहुत धन्यवाद दिया और अपना आभार व्यक्त किया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं पूरी कर 30 जून को सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...