Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Firozabad : टूंडला नगर में निर्माणाधीन रेलवे पुल की शटरिंग गिरी, 5 मजदूर दबे, जाने कैसे हुआ हादसा…
    रेल न्यूज

    Firozabad : टूंडला नगर में निर्माणाधीन रेलवे पुल की शटरिंग गिरी, 5 मजदूर दबे, जाने कैसे हुआ हादसा…

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 10, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Firozabad . टूंडला नगर में गुरुवार रात एक निर्माणाधीन रेलवे पुल पर लेंटर ढालने के लिए लगी शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे में काम कर रहे 5 मजदूर मलबे में दब गए. रेस्क्यू टीम ने घायल मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है. घायलों में दो की हालत गंभीर है.

    टूंडला नगर में रेलवे पुल का निर्माण कार्य हो रहा है. गुरुवार रात अचानक निर्माणाधीन रेलवे पुल पर लेंटर ढालने के लिए लगी शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे में पुल पर कार्य कर रहे मजदूर दब गए. चीख पुकार मचने से लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू कर दिया.

    मलबे से 5 मजदूर निकाले गए. जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया. घटना की जानकारी होने पर डीएम रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित मौके पर पहुंचे. घटना स्थल पर दो जेसीबी मलबा हटाने में लगी हैं. रेस्क्यू टीम शटरिंग को हटा रही है. ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मलबे में कोई अन्य मजदूर फंसा न हो. एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद, एडीएम विशु राजा, सीएफओ सत्येंद्र पांडे, रेलवे डिप्टी सीटीएम अमित आनंद, सीओ अमरीश कुमार, तहसीलदार राखी शर्मा और इंस्पेक्टर अंजीश कुमार ने राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी करते हुए मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया है.

    डीएम रमेश रंजन ने बताया कि रेलवे डिपार्टमेंट की तरफ से काम कराया जा रहा था. यहां 5 मजदूर काम कर रहे थे. शटरिंग गिरने ने घायल मजदूरों को जिला अस्पताल भेजा गया है. जहां से 2 की हालत गंभीर होने पर उन्हें एफ एच मेडिकल कालेज भेजा गया है. मौके पर कोई जनहानि नहीं हुई है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

    5 labourers buried Firozabad: Shuttering of under-construction railway bridge collapses in Tundla town INDIAN RAIL railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleBhagalpur : रेलवे ट्रैकमैन ने जहरीला पदार्थ खाया, इलाज के दौरान हो गयी मौत
    Next Article Korba में बड़ा रेल हादसा टला, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के नीचे फंसा लोहे का एंगल, जाने आगे क्या हुआ…
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    समाज-संस्कृति

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026
    Latest Posts

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group