Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

Breaking

Train accident in odisha : संबलपुर के पास पटरी से उतरी महिमा गोसाईं एक्सप्रेस, कोई हताहत नहीं

SAMBALPUR.  शालीमार-संबलपुर महिमा गोसाईं एक्सप्रेस (20831) का एक डिब्बा बृहस्पतिवार को 9.22 बजे संबलपुर रेलवे स्टेशन के करीब पटरी से उतर गया. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई.

पूर्वी तटीय रेलवे ने एक बयान में कहा कि यह घटना संबलपुर सिटी स्टेशन-संबलपुर जंक्शन के बीच हुई, जब ट्रेन बहुत धीमी गति से सुबह नौ बजकर 18 मिनट पर संबलपुर शहर से रवाना हुई. रेलवे के बयान में कहा गया है, ‘‘इस घटना में जान या माल के नुकसान की खबर नहीं है.’’

ट्रेन के गार्ड ने बताया कि ट्रेन की गति धीमी होने के कारण एक बड़ी घटना टल गयी. रेलवे अधिकारी और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और यात्रियों को दूसरी बोगी में बैठाया गया. पूर्वी तटीय रेलवे ने बयान में कहा कि 20831 शालीमार-संबलपुर एक्सप्रेस के गार्ड वैन के पीछे एक जनरल डिब्बे का पिछला हिस्सा बहुत धीमी गति से संबलपुर सिटी स्टेशन के पास पटरी से उतर गया.

इसमें कहा गया है, ‘‘ट्रेन सभी यात्रियों के साथ संबलपुर के लिए रवाना हो चुकी है.’’

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...