NDLS. बीते 24 घंटे में तीसरे हादसे में एक और रेलकर्मी की जान चली गयी. सिग्नल एंड टेलीकम्यूनिकेशन विभाग से जुड़े गयानंद प्रसाद MCM Sig प्वाइंट 125/126 की गड़बड़ी दुरुस्त करने गये थे. इस दौरान km 260/1-0 पर वह ट्रेन की चपेट में आकर रनओवर हो गये. घटना 01 मई 2025 को NFR जोन के RANGIYA डिवीजन अंतर्गत CPQ स्टेशन के समीप की है. गयानंद प्रसाद MCM Sig यहां प्वाइंट की विफलता दुरुस्त करने गये थे.
मालूम हो कि इससे ठीक पहले पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) के कोटा मंडल अंतर्गत छोटी उदई स्टेशन के प्वाइंट 120 पर कार्य के दौरान ट्रेन की चपेट में आकर सिग्नल एंड टेलीकम्यूनिकेशन के दो कर्मचारियों की मौत हो गयी थी. दोनों फेलियर अटेंड करने गये थे. इसमें पीलोदा स्टेशन पर तैनात ESM I गोवर्धन सैनी (25) एवं Asst Sig दिनेश मीना (35 ) शामिल हैं. दोनों छोटी उदई स्टेशन के प्वाइंट 120 पर कार्य कर रहे थे. इस दौरान ट्रेन संख्या 13237 की चपेट में आ गये. ट्रेन की चपेट में आने से वे करीब पांच सौ मीटर तक घिसटते चले गए.
इंडियन रेलवे सिगनल एवं टेलीकाम मैंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने लगातार हो रहे हादसों पर गहरा रोष जताया है. यूनियन ने शोक संतप्त परिवार के लोगों को हर सहयोग देने की बात कही और विभागीय कर्मचारियों से सुरक्षा मानकों के साथ काम करने को कहा. IRSTMU के अध्यक्ष नवीन कुमार और महासचिव आलोक चन्द्र प्रकाश ने सभी कर्मचारियों से अनुरोध किया काम के दबाव के बीच अधिक से अधिक सावधान बरते.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026


















































































