Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

उ.म.रेलवे : झांसी स्टेशन के महिला प्रतीक्षालय को होगा विस्तार

  • जीएम एमसी चौहान ने स्टेशन निरीक्षण में दिये गये निर्देश
  • फूड प्लाजा की सब्जी खायी और गुणवत्ता पर लगायी मुहर

इलाहाबाद. उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एमसी चौहान ने झांसी स्टेशन पर महिला और उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय का विस्तार करने का आदेश दिया है. शनिवार, 14 जुलाई को स्टेशन निरीक्षण के क्रम में प्लेटफार्म नंबर एक पर निर्माणाधीन लिफ्ट एवं रैंप के कार्य का जायजा लेने के बाद जीएम ने कमसम फूड प्लाजा के निरीक्षण में उन्होंने स्वयं सब्जी आदि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वाद की परख करने के बाद संतोषजनक पाया.

महाप्रबंधक ने निर्माणाधीन टीटीई लॉबी के निरीक्षण के दौरान भी आवश्यक बिंदु नोट कराए गए. प्लेटफार्म क्रमांक-1 के वाशेबल अप्रन पर कुछ स्थानों पर रिपेयर की आवश्यकता से संबंधित आदेश दिए. कैटरिंग इकाईयों की जांच के साथ-साथ वाटर कियोस्क, वाटर वेंडिंग मशीनों की भी जांच की गई. उन्होंने प्लेटफार्म क्रमांक-2/3 पर स्थित पार्सल केज में टूटी और अव्यवस्थित कुर्सियों को देखकर उन्हें तुरंत बदलने के निर्देश दिए गए.

इस दौरान महाप्रबंधक के साथ मंडल रेल प्रबंधक, झांसी अशोक कुमार मिश्र, अपर मंडल रेल प्रबंधक संजय सिंह नेगी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विपिन कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) के. के. तलरेजा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी मुदित चंद्रा, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रमेश चंद्रा सहित अन्य शाखाधिकारी उपस्थित थे.

निरीक्षण कार्यक्रम के बाद महाप्रबंधक एम. सी. चौहान द्वारा मंडल रेल प्रबंधक सहित मंडल के सभी अधिकारियों के साथ कार्य समीक्षा बैठक ली गई. बैठक में महाप्रबंधक ने निरीक्षण संबंधी आवश्यक निर्देश दिए और मंडल में चल रहे अन्य कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली. बैठक के बाद महाप्रबंधक झांसी–कानपुर रेलखंड के निरीक्षण हेतु रवाना हो गए.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...