Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » JHANSI : मालगाड़ी की चपेट में आकर रेलवे सिग्नल टेक्नीशियन की मौत, 9 महीने पहले हुई थी शादी
    रेल न्यूज

    JHANSI : मालगाड़ी की चपेट में आकर रेलवे सिग्नल टेक्नीशियन की मौत, 9 महीने पहले हुई थी शादी

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 20, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • IRSTMU ने बिना संशाधन दबाव में काम लिये जाने को बताया दुर्घटना का कारण 

    JHANSI. झांसी में मालगाड़ी की चपेट में आकर गुरुवार की सुबह रेलवे टेक्नीशियन गिरीराज प्रसाद मीना की मौत हो गयी. वह सहयोगियों के साथ रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे थे, तभी तीनों लाइन पर ट्रेनें आ गई. सहयोगियों ने उन्हें आगाह किया लेकिन जब तक वह कुछ समझ पाते मालगाड़ी की चपेट में आ गये. यह हादसा बबीना स्टेशन के यार्ड में हुआ है. गिरीराज प्रसाद मीना की 9 माह पहले ही शादी हुई थी.

    गिरीराज प्रसाद मीना (31) राजस्थान के कोटा जिले के गिरधरपुरा के रहने वाले थे. वह झांसी रेल मंडल के सिग्नल एंड दूरसंचार विभाग में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं. फिलहाल उनकी ड्यूटी बबीना स्टेशन पर थी. गुरुवार सुबह वह स्टेशन यार्ड में हेल्पर सुभाष व अन्य साथियों के साथ काम कर रहे थे.

    सहयोगी सुभाष ने बताया कि अप, डाउन लाइन पर ट्रेन खड़ी थी. तभी थर्ड लाइन पर ही गाड़ी आने के सिग्नल हो गए. तब हम लोग ट्रैक से हट गए. मैं गिरीराज को छोड़कर आगे चला गया. तभी वे ट्रैक पर कुछ करने लगे. इसी दौरान झांसी की ओर से मालगाड़ी आ गई. मैंने शोर मचाकर उन्हें हटने का इशारा किया लेकिन कुछ ही पल में सब कुछ खत्म हो गया.

    मालगाड़ी के लोको पायलट ने झांसी कंट्रोल रूम को सूचना दी. इसके बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे. गिरीराज की शादी 9 माह पहले मार्च 2024 में हुई थी. वह पत्नी के साथ झांसी में रहते थे. एक माह पहले वह रिफ्रेशर कोर्स के लिए गाजियाबाद गए थे. तब पत्नी को घर छोड़ आए थे. कोर्स से लौटने के बाद बुधवार को ही गिरीराज ने ड्यूटी जॉइन की थी. अब उसे अगले सप्ताह छुट्‌टी लेकर घर जाना था. उससे पहले ही हादसा हो गया.

    झांसी के जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह  ने बताया कि बबीना की तीसरी लाइन पर सिग्नल का काम था, जिसके लिए टेक्नीशियन पहुंचे थे. दुर्भाग्य से यह घटना हो गई. रेलवे ने सभी सुरक्षा सावधानियां बरती और रेल प्रशासन की ओर से कोई चूक नहीं हुई.

    उधर ‘सिग्नल मेंटेनर्स यूनियन’ ने आरोप लगाया है कि कर्मचारियों की कमी के कारण सिग्नल कर्मचारी और तकनीशियन काम के दबाव में हैं, जिसके कारण वे घातक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं. ‘इंडियन रेलवे सिग्नल एंड टेलिकॉम मेंटेनर्स यूनियन’ (आईआरएसटीएमयू) के महासचिव आलोक चंद्र प्रकाश ने कहा, “मंडल से मुझे जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार प्रसाद ने बुधवार की शाम को सिग्नल की समस्या को ठीक किया था और उन्हें बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे फिर से समस्या को ठीक करने के लिए भेजा गया था.”

    उन्होंने कहा, “रेलवे में करीब 25 प्रतिशत सिग्नल मेंटेनर्स (सिग्नल की देखरेख करने वाले) की कमी है, जिसके कारण मौजूदा कर्मचारियों को रिक्त पदों की भरपाई के लिए अधिक काम करना पड़ता है. सिग्नल तकनीशियन पर चीजों का संचालन करने का अत्यधिक दबाव होता है और उस दबाव में कर्मचारी अपनी सुरक्षा के बारे में चिंतित नहीं रह पाते.”

    IRSTMU के अध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि बिना पर्याप्त संशाधन के सिग्नल एवं टेलिकॉम विभाग के कर्मचारियों से काम लिया जाता है और अभाव एवं दबाव में आकर इस प्रकार दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं.‌

    he was married 9 months ago JHANSI: Railway signal technician died after being hit by a goods train
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleBihar : पटना-बांद्रा एक्सप्रेस की जनरल बोगी में लगी आग, डुमरांव के समीप हुआ हादसा
    Next Article अहमदाबाद मंडल में वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉयज यूनियन (WREU) की ऐतिहासिक जीत को एकता और सामूहिक प्रयास का प्रतीक बताया
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    रेल न्यूज

    पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

    October 8, 2026
    रेल न्यूज

    आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

    October 1, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group