Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

मेदिनीनगर : रेलवे के सिंग्नल मेंटेनर ने की खुदकुशी की कोशिश, स्थिति गंभीर

पलामू. कजरी रेलवे स्टेशन पर कार्यरत एक रेलकर्मी ने शनिवार को गले में फंदा डालकर खुदकुशी करने का प्रयास किया. गंभीर स्थिति में उसे मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी स्थिति चिंताजनक बतायी गयी है. घटना के समय उसकी पत्नी घर पर नहीं थी. परीक्षा देने के सिलसिले में पटना गयी थी.

रेलकर्मी की पहचान धनबाद निवासी रॉबिन कुमार (35) के रूप में हुई है. घटना अघोर आश्रम रोड में निजी आवास पर हुई. रेलकर्मी की शादी एक वर्ष पहले हुई थी. आत्महत्या करने के पीछे पति-पत्नी के बीच विवाद की चर्चा है. पड़ोसी ने रेलकर्मी को फंदे से नीचे उतारा एवं एमआरएमसीएच पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि रॉबिन कुमार कजरी में एक वर्ष से डयूटी कर रहा है. बतौर सिंग्नल डिपार्टमेंट में मेंटेनर कार्यरत है. पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...