Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » JAIPUR : रील बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर दौड़ा दी थार, चालक को रोकनी पड़ी मालगाड़ी
    रेल न्यूज

    JAIPUR : रील बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर दौड़ा दी थार, चालक को रोकनी पड़ी मालगाड़ी

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 13, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • आरपीएफ व जीआरपी ने शुरू की कार्रवाई, गाड़ी जब्त, अब तक पकड़ में नहीं आये आरोपी 

    JAIPUR. बिंदायका थाना इलाके में नशे में धुत युवक रेलवे ट्रेक पर रील बनाने के लिए थार लेकर पहुंच गए. रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के अधिकारी ने ट्रेक पर थार देखी तो जाब्ते के साथ वहां पहुंचे. पुलिस को देख आरोपित ने बैक गियर में थार दौड़ा दी. ट्रेक से उतार कर तेज स्पीड में गाड़ी चलाकर फरार हो गए. लोको पायलट ने ट्रेक पर थार खड़ी देख समय पर ब्रेक लगा दिए. घटना के चलते ट्रेक पर मालगाड़ी को 15 मिनट रुकना पड़ा. यह घटना कनकपुरा और धानक्या स्टेशन के बीच सिंवार फाटक के पास की है. आरपीएफ ने रेलवे लाइन पर थार चलाने वाले आरोपित युवक की पहचान कर ली है और रेलवे सुरक्षा बल ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

    उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि एक एसयूवी चालक ने जानबूझकर गाड़ी को रेलवे ट्रेक पर चढ़ाकर अवैध रूप से पार करने की कोशिश की. इस कोशिश में एसयूवी रेलवे ट्रेक के बीच फंस गई. जबकि एक मालगाड़ी उसी ट्रेक पर आ रही थी. मालगाड़ी के लोको पायलट ने सतर्कता दिखाकर समय रहते ट्रेन को सुरक्षित दूरी पर रोक लिया और तुरंत वॉकी-टॉकी के माध्यम से रेलवे अधिकारियों को सूचित किया. उन्होंने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर तलाशी शुरू कर दी है.

    जानकारी के अनुसार सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा. लेकिन तब तक एसयूवी का ड्राइवर गाड़ी को ट्रैक से निकालकर फरार हो चुका था. लगभग 4 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस को गाड़ी सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली थी. रेलवे सुरक्षा बल ने मामले में रेल अधिनियम की धारा 153, 174 और 147 के तहत केस दर्ज कर गाड़ी को जब्त कर लिया है. आरोपित की पहचान कर ली गई है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है. रेल अधिनियम की धारा 153 के तहत ऐसे अपराध के लिए 5 साल तक की सजा का प्रावधान है, जबकि अन्य धाराओं के तहत सजा और जुर्माना दोनों का प्रावधान है.

    पुलिस के अनुसार कि रेलवे अधिकारी स्टाफ के साथ कनकपुरा रेलवे स्टेशन के बीच निरीक्षण कर रहे थे. इसी दौरान एक थार नजर आई. इसका ड्राइवर बार-बार उसे आगे-पीछे कर रहा था. वह कार को सड़क से रेलवे ट्रैक पर ले आया था. ऐसे में वहां पहुंचे तो हमें देख कर उसने तेजी से थार बैक लेते हुए भगा दी. इसके बाद वह सड़क पर गाड़ी को तेजी से भगाकर बिंदायका की ओर ले गया. इसी समय अप रेलवे लाइन पर बिंदायका से जयपुर की ओर मालगाड़ी आ रही थी, जिसके लोको पायलट ने मामला भांपते हुए तुरंत ब्रेक लगा दिए. इसके बाद बिंदायका थाने को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर थार की तलाश शुरू की. पुलिस को मुंडिया रामसर की तरफ जाने वाले रास्ते पर थार खड़ी मिली. इसका टायर फटा हुआ था. इसमें शराब की बोतल और नमकीन थी. गाड़ी किराए पर ली हुई थी. ऐसे में कार सवार युवक फरार हो गए. कार मालिक से पूछताछ कर युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. आरपीएफ चौकी कनकपुरा पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया है.

    आरपीएफ थानाधिकारी राजकुमार ने बताया कि आरोपित की पहचान के बाद उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. जो वीडियो सामने आया और वही निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद रेलवे अधिकारियों ने कार में एक ही युवक के होने की बात कहीं है. आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

    Case of running Thar jeep on railway track driver had to stop the goods train JAIPUR: Thar was driven on railway track to make a reel
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleTATANAGAR में आरपीएफ के वसूली तंत्र को खंगालने कोलकाता से आयी आईवीजी की टीम, … जाने क्या लगा हाथ
    Next Article Jodhpur : लूणी जंक्शन पर खड़े कैंपिंग कोच में लगी आग, इंजीनियर बना रहे थे खाना
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    रेल न्यूज

    पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

    October 8, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group