Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Uttarakhand : हरिद्वार-देहरादून रेलवे लाइन पर मिला डेटोनेटर, ट्रैक पर टहलता युवक गिरफ्तार

Haridwar. उत्तराखंड के हरिद्वार में मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर मिला है. पुलिस को इसकी भनक पहले ही लग गई और इसे जब्त कर लिया. इस मामले में उत्तर प्रदेश के रामपुर के रहने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. आशंका है कि इसी ने ट्रैक पर डेटोनेटर प्लांट किया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार, सरिता डोभाल

हरिद्वार जीआरपी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी के आधार पर अशोक कुमार नाम के आरोपित को पकड़ा गया है. फुटेज में वह रेलवे ट्रैक पर टहलता दिखाई दे रहा था. पुलिस ने आरोपित के खिलाफ BNS की धारा 288 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपित रेलवे में प्राइवेट लेबर के रूप में ट्रैक मरम्मत का कार्य करता है. कई रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि यह फॉग पटाखा है. उसे सिग्नल पटाका रेलवे गुफा के पास पड़ा मिला था. यह काफी तेज आवाज करता है, जो ट्रेन को रोकने के काम आता है. उसने बताया कि वह इसकी आवाज सुनने के लिए इसे ट्रैक पर रख दिया था.

Spread the love
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 52 हफ्तों में 52 सुधारों की घोषणा की थी, लेकिन कई जोन से लेकर डिवीजन तक यह मजाक बनकर...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...