Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

झारखंड में दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, शक्तिपुंज-गरीब रथ समेत कई ट्रेनें लेट, तीन घंटे प्रभावित रहा रेल परिचालन

RANCHI. झारखंड के लातेहार जिले के छिपादोहर स्टेशन के निकट मंगलवार को 96 वैगन वाली एक मालगाड़ी के दो हिस्सों में बंट गई जिससे अप लाइन पर परिचालन बाधित हो गया. इससे रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस हेहेगड़ा स्टेशन और गरीब रथ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें पास के अन्य स्टेशनों पर खड़ी रहीं. हालांकि, तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इसे दुरुस्त कर लिया गया.

इसी तरह हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस, जम्मूतवी-टाटा एक्सप्रेस व अन्य सवारी ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया. सूचना पाकर बरवाडीह रेलवे स्टेशन से कैरेज एंड वैगन के कर्मी मौके पर पहुंचे. देर रात खबर लिखे जाने तक रेल यातायात सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे थे.
मंगलवार रात करीब 8:30 बजे कोयला लदी मालगाड़ी छिपादोहर स्टेशन पार कर रही थी. इसी क्रम में यह दो हिस्से में बंट गई. इससे प्लेटफार्म का पूरा क्षेत्र प्रभावित हो गया. सभी वैगनों में कोयला लोड होने के कारण मालगाड़ी को हटाने में काफी परेशानी आ रही थी.

सूचना मिलने के बाद बरवाडीह रेलवे स्टेशन से कैरेज एंड वैगन के कर्मी मौके के लिए रवाना हुए. रेल अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी के अधिकांश डिब्बे प्लेटफार्म से बाहर होने के कारण लूप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन शुरू कराने में कठिनाई हो रही है. सीआईसी सेक्शन के छिपादोहर स्टेशन पर मंगलवार की रात एक लांग हाल मालगाड़ी के दो हिस्सों में बंट जाने से बाधित रेल परिचालन 3 घंटे बाद सामान्य हुआ . इससे रांची- सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से 11:40 पर डाल्टनगंज स्टेशन पहुंची, वहीं रांची – नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस के भी 3 घंटे की देरी से 11:50 पर डाल्टनगंज स्टेशन पहुंचने की खबर है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...