Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Balasore train accident : जेल में बंद S&T के इंजीनियर समेत तीन कर्मचारियों को मिली जमानत

बालासोर में दुर्घटनाग्रस्त कोरोमंडल एक्सप्रेस

Bhubaneswar. बहनगा बाजार (बालासोर) रेल हादसे में गिरफ्तार सिग्नल एंड टेलीकम्यूनिकेशन विभाग के तीन कर्मचारियों को लंबे समय बाद जमानत मिलने की सूचना है. तीनों कर्मचारी जेल में बंद हैं. जमानत मिलने वालों में अरुण कुमार SSE/In charge, आमिर खान SSE, एवं पप्पू यादव SIM – I शामिल है.

इंडियन रेलवे सिग्नल एंड टेलीकम्यूनिकेशन मेंटेनर्स यूनियन के महासचिव अलोक चंद्र प्रकाश में यह जानकारी रेलहंट से बातचीत में दी. उन्होंने बताया कि अरुण कुमार SSE/In charge की पत्नी सुभाश्री महन्ता के माध्यम से उन्हें यह सूचना मिली है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि बहुत जल्द तीनों कर्मचारी जेल से बाहर आ जाएंगे.

उन्होंने बताया कि लंबी लड़ाई और सभी सिग्नल एवं टेलिकॉम विभाग के कर्मचारियों की दुआओं से यह संभव हो सका है. मालूम हो कि पिछले साल ओडिशा के बालासोर में 2 जून, 2023 को हावड़ा से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकरा गई थी. इसमें कोरोमंडल एक्सप्रेस के पटरी से उतरे कई डिब्बे दूसरे ट्रैक से गुजर रही यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से टकराए थे. इस हादसे में 297 लोगों की मौत हो गई थी और 800 से अधिक लोग घायल हुए थे.

इस मामले में सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में दो सीनियर सेक्शन इंजीनियर (सिग्नल) अरुण कुमार महंत, मो. आमिर खान और तकनीशियन पप्पू कुमार के खिलाफ आरोप तय किया है. सीबीआई ने जांच संभालने के बाद बीते साल 7 जुलाई को सिग्नल के तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. इन पर गैर इरादतन हत्या और सबूतों को नष्ट करने का आरोप तय किया गया था.

जल्द रिहा किए जाने के लिए सरकार से किया आग्रह

IRSTMU के अध्यक्ष नवीन कुमार ने सरकार से आग्रह किया है कि दिपावली पर्व के मद्देनजर हमारे तीनों साथियों को जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर तीनों साथियों को रिहा किया जाए ताकि एक वर्ष से भी अधिक समय से हिरासत में रहे तीनों साथी दिपावली पूजन परिवार के साथ मना सकें.

यह भी पढ़ें 

 

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...