Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

RANCHI : आरपीएफ ने घर से भागी युवती को पकड़ कर उसके परिजनों को सौंपा

RANCHI. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रांची ने ऑपरेशन डिग्निटी के तहत एक युवती को बचाया है. एएसआई सुरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को बताया कि रांची के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार को एक सूचना प्राप्त हुई कि एक युवती घर से भागकर रांची स्टेशन पहुंची है. आयुक्त ने महिला की खोजबीन के लिए आरपीएफ पोस्ट रांची को निर्देशित किया. इसके बाद स्टेशन परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया गया. तलाशी के क्रम में लापता युवती प्रियांशु कुमारी (19) को प्लेटफ़ॉर्म नंबर एक से सकुशल बरामद किया.

पूछताछ करने पर युवती ने बताया कि वह अपनी मां के डांटने के बाद गुस्से में घर से चली गई थी और अब वापस लौटना चाहती थी. उसके परिवार को सूचना देने के बाद प्रियांशु के पिता और रिश्तेदार आरपीएफ पोस्ट पहुंचे. आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने और उसकी पहचान सत्यापित करने के बाद युवती को सुरक्षित रूप से उसके पिता को सौंप दिया गया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...

न्यूज हंट

रेलकर्मियों का कहना है कि चक्रधरपुर रेलमंडल का पूरा सिस्टम काफी बुरे दौर से गुजर रहा सिस्टम में बैठे उच्च अधिकारी धृतराष्ट्र की तरह...

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...