Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Raebareli : सीबीआई ने ऑनलाइन रिश्वतखोरी में MCF के CDMS, वार्ड ऑफिसर और लाइजनर को पकड़ा
    रेल न्यूज

    Raebareli : सीबीआई ने ऑनलाइन रिश्वतखोरी में MCF के CDMS, वार्ड ऑफिसर और लाइजनर को पकड़ा

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 7, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Raebareli. Modern Coach Factory (#MCF) मॉडर्न कोच फैक्ट्री के स्टोर्स डिपार्टमेंट के एक चीफ डिपो मटीरियल सुपरिंटेंडेंट (सीडीएमएस) रंजीत कुमार और एक वार्ड ऑफिसर अरविंद कुमार को एक मटीरियल सप्लायर से रिश्वत मांगने और ऑनलाइन रिश्वत लेने के आरोप में शनिवार, 5 अक्टूबर को सीबीआई/मुंबई की टीम ने पकड़ा. सीबीआई टीम ने उनके आवासों और कार्यालय की तलाशी भी ली और उक्त दोनों आरोपी कर्मचारियों के साथ सप्लाई फर्म के लाइजनर रिंकू कुमार को भी साथ लेकर गई.

    सीबीआई की एफआईआर (नंबर RC0262024AO041, दिनांक 04.10.2024) के अनुसार राधा मेडिटेक, लोखंडवाला, अंधेरी, मुंबई के प्रोप्राइटर सुधीर सानुगले ने गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024 को सीबीआई/मुंबई को लिखित शिकायत दी थी कि उन्हें एमसीएफ से दो तरह के सेफ्टी स्पेक्टेकल्स टाइप गॉगल्स की सप्लाई का ऑर्डर 5 जून को मिला था. उन्होंने इसका सैंपल 11 जून को एमसीएफ को भेजा था, जो कि 1 जुलाई को अप्रूव्ड हो गया, जिसके आधार पर उन्होंने 16 जुलाई को पूरा मटीरियल एमसीएफ को भेज दिया था.

    शिकायत में यह भी कहा गया कि जून से ही एमसीएफ के तीन कर्मचारी – सीडीएमएस रंजीत कुमार, वार्ड ऑफिसर अरविंद कुमार और एस. पी. विश्वकर्मा कारपेंटरी एंड टेस्टिंग डिपार्टमेंट – शिकायतकर्ता को लगातार फोन कर रहे थे और मटीरियल पास कराने में मदद करने के नाम पर उससे ₹30,000 की मांग कर रहे थे. उनकी मांग न मानने पर उसका मटीरियल रिजेक्ट कर दिया गया. दिनांक 28.08.2024 को रिजेक्शन लेटर मिलने के बाद भी उक्त तीनों कर्मचारी मटीरियल पास कराने के नाम पर उसे लगातार फोन कर रहे थे और जी-पे/ऑनलाइन पेमेंट करने पर जोर दे रहे थे.

    सीबीआई की एफआईआर के अनुसार, वेरिफिकेशन में उक्त शिकायत सही पाई गई. तत्पश्चात् उक्त तीनों आरोपी कर्मचारियों के विरुद्ध रेगुलर केस दर्ज किया गया है. हालाँकि सीबीआई की एफआईआर में दोनों आरोपी कर्मचारियों द्वारा फर्म से कितना पैसा ऑनलाइन लिया गया, इसका उल्लेख नहीं है, मगर यह कहा गया है कि रिंकू कुमार और जितेंद्र कुमार के बैंक खातों में फर्म से ट्रांजेक्शन होने की पुष्टि हुई है. लाइजनर रिंकू कुमार ने अपने बैंक खाते में पैसा मँगाया जो बाद में वार्ड ऑफिसर अरविंद कुमार को दिया, जबकि ऐसा समझा जाता है कि सीडीएमएस रंजीत कुमार ने अपनी रिश्वत की राशि काँट्रेक्ट लेबर जितेंद्र कुमार के बैंक खाते में मँगाई.

    एमसीएफ के हमारे सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्मचारियों द्वारा फर्म से कुल लगभग 3500 रुपये ऑनलाइन लिए गए. सूत्रों ने यह भी बताया कि राधा मेडिटेक को कुल सप्लाई ऑर्डर ₹1.40 लाख का था, जिसमें ₹30,000 की रिश्वत दे पाना उसके लिए संभव नहीं था.

    उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते ही आरडीएसओ, लखनऊ में दो अकाउंट्स असिस्टेंट और एक सीनियर एएफए सहित एसएसई कार्यालय/कैथल, उत्तर रेलवे के एक ऑफिस सुपरिंटेंडेंट को भी ऑनलाइन रिश्वतखोरी के आरोप में सीबीआई ने पकड़ा है. इसके अलावा, वाराणसी मंडल, पूर्वोत्तर रेलवे के एक सीनियर डीईएन को भी पिछले हफ्ते ही सीबीआई ने दो लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है, जिसके पास तो बीसों करोड़ रुपये की संपत्ति होने का पता चला है. ऐसे मामलों की रेलवे में कमी नहीं है.

    जानकारों का कहना है कि पीएम मोदी जी के ‘जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन’ का रेलवे में ‘हंड्रेड परसेंट डिस्ऑनर’ हो रहा है! उनका कहना था कि पीएम मोदी जी के डिजिटल रिफॉर्म से सर्वाधिक आसानी भ्रष्टाचारियों और रिश्वतखोरों को हुई है.

    सीबीआई की प्राथमिकी देखें 

    MCF's CDMS Ward Officer and Liaisoner caught by CBI in online bribery
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरायबरेली में रेलवे ट्रैक पर मिट्टी का ढेर देख लाेकाे पायलट ने राेकी ट्रेन, हादसा टला
    Next Article Land For Job Scam : नौकरी के बदले जमीन मामलें में लालू प्रसाद और उनके बेटों को मिली जमानत
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    रेल न्यूज

    पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

    October 8, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group