Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » लोको पायलटों की सतर्कता से ट्रेन पलटने की तीन साजिशें हुई नाकाम, रेलवे ट्रैक पर फिर मिला सिलेंडर
    रेल न्यूज

    लोको पायलटों की सतर्कता से ट्रेन पलटने की तीन साजिशें हुई नाकाम, रेलवे ट्रैक पर फिर मिला सिलेंडर

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 22, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    NEWS DELHI. देश के तीन राज्यों में ट्रेन पलटने की फिर से साजिश रची गयी, हालांकि लोको पायलटों की सतर्कता से समय रहते ट्रेनों को रोककर हादसे को टाल दिया गया. उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रेमपुर स्टेशन के पास फिर से एक बार रेलवे ट्रैक पर छोटा सिलेंडर रखकर एक घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया. हालांक गुड्स ट्रेन के पायलट ने सिलेंडर देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगायी और 10 फीट पहले ही ट्रेन को रोक लिया.

    हालांकि कानपुर से प्रयागराज जा रही मालगाड़ी के आगे रखा 5 किलो का सिलेंडर खाली था. यूपी में 38 दिनों में रेलवे ट्रैक पर आवांछित सामान रखकर हादसा करने की साजिश नाकाम रही है. कानपुर में ही 8 सितंबर को भरा सिलेंडर रखकर कालिंदी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश रची गई थी.
    वहीं मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में सेना के जवानों को ले जा रही ट्रेन में विस्फोट की कोशिश 18 सितंबर को की गयी थी. बुरहानपुर के नेपानगर में रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर बिछाए गए. हालांकि, ट्रेन के पहुंचने से पहले ही कुछ डेटोनेटर फूट गए. इससे रेलवे अधिकारी अलर्ट हो गए और स्टेशन पर ट्रेन रुकवा दी गई.

    उधर पंजाब के बठिंडा में रेलवे ट्रैक पर सरियों का बंडल रख दिया गया. हालांकि मालगाड़ी के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उस हादसे को टाल दिया. एक के बाद एक साजिशों को देखते रेलवे बोर्ड ने रेलवे लाइन की सुरक्षा को लेकर कई निर्देश जारी किया है. इसके तहत आरपीएफ की टीमें रेलवे लाइन से सटी बस्तियों के लोगों को चेतावनी दे रही है और उन्हें आगाह किया जा रहा है कि अगर कोई घटना होती है तो उन्हें इसमें संलिप्त माना जायेगा.

    उत्तर प्रदेश में प्रयागराज डिवीजन के पेरम्बूर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला एलपीजी का छोटा सिलेंडर खाला था. यह इलाका कानपुर देहात जिले में पड़ता है. रेलवे सुरक्षा बल के कमांडेंट ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर पांच किलो की क्षमता वाला एलजीपी का खाली सिलेंडर रखा हुआ पाया गया है. उन्होंने बताया कि ट्रेन की स्पीड काफी धीमी थी. लोको पायलट ने जब सिलेंडर को देखा तो इमरजेंसी ब्रेक लगाई और उसके बाद अधिकारियों को इसकी सूचना दी. इस मामले में आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है. साथ ही इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गई है.

    Cylinder on the train indian railway Kanpur railway track
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticlePRAYAGRAJ : रेलवे यूनियन चुनाव अधिसूचना के बाद नियमों के उल्लंघन पर यूनियन मीटिंग रद्द
    Next Article तीन अक्टूबर को देशभर में रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी, कुरुक्षेत्र की महापंचायत में किसानों का ऐलान
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यात्री

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026
    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group