Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने वित्त मंत्रालय को लिखी चिट्ठी, रेलवे का काम तेजी से बढ़ रहा है, चाहिए अतिरिक्त कर्मचारी
    बोर्ड/जोन

    रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने वित्त मंत्रालय को लिखी चिट्ठी, रेलवे का काम तेजी से बढ़ रहा है, चाहिए अतिरिक्त कर्मचारी

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 14, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • रेलवे में बड़े स्तर पर बहाली के संकेत, पहली बार किसी चेयरमैन ने हकीकत स्वीकारी 
    • रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने गैर-राजपत्रित पद सृजित करने की शक्ति मांगी

    NEW DELHI. रेलवे में बड़े स्तर पर बहाली निकालने की तैयारी है. रेलवे में बढ़ रहे काम के साथ अतिरिक्त कर्मचारियों की जरूरत बताते हुए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने वित्त मंत्रालय का पत्र भेजा है. इसमें उन्होंने स्पष्ट कहा है कि रेलवे की लगातार बढ़ती संपत्तियों की देखभाल के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की जरूरत है. चेयरमैन ने वित्त मंत्रालय से बोर्ड को सुरक्षा और जरूरी श्रेणियों में गैर-राजपत्रित (नॉन-गेजेटेड) पद बनाने की शक्ति देने का आग्रह किया गया है.

    वित्त मंत्रालय में सचिव (व्यय) मनोज गोविल को लिखे पत्र में कुमार ने कहा कि रेलवे में पिछले कुछ वर्षों के दौरान कैपिटल एक्सपेंडिचर में बड़ी वृद्धि हुई है. यह खर्च वर्ष 2019-20 में 1.48 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2023-24 में 2.62 लाख करोड़ रुपये हो गया है. कुमार ने कहा, इस कैपिटल एक्सपेंडिचर के चलते संपत्तियों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसके लिए भरोसेमंद और सुरक्षित रेल संचालन के लिए पर्याप्त कार्यबल की जरूरत है.

    उन्होंने कहा कि रेलवे के मिशन 300 करोड़ टन (2030 तक) के लक्ष्य को देखते हुए आने वाले वर्षों में इन एसेट्स में और वृद्धि होगी. यह क्षमता इस समय 161 करोड़ टन की है. कुमार ने तर्क दिया कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अधिक रेलगाड़ियां चलानी होंगी, जिसके लिए ट्रेन चलाने और बुनियादी ढांचे के रखरखाव के लिए अधिक कर्मचारियों की जरूरत होगी. कुमार ने कहा, ”वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग (डीओई) के मौजूदा निर्देश के अनुसार पदों के सृजन (रेलवे में चालक दल की समीक्षा को छोड़कर) के लिए व्यय विभाग की मंजूरी की आवश्यकता होती है.

    चेयरमैन के अनुसार नरेंद्र मोदी सरकार आने से पहले साल 2013-14 में रेलवे का बजट मात्र 28,174 करोड़ था जबकि वर्ष 2024-25 में रेल बजट (Rail Budget) 2.62 लाख करोड़ हो चुका है. रेलवे का बजट बढ़ रहा है. रेलवे की परिसंपत्ति (Assets) की सुरक्षा और रख-रखाव के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की आवश्यकता है. इसे ध्यान में रखकर चेयरमैन ने रेलवे बोर्ड को गैर-राजपत्रित पद सृजित करने की शक्ति देने का आग्रह किया है.
    सतीश कुमार ने बीते दिनों ही इस संबंध में वित्त मंत्रालय के एक्सपेंडिचर सेक्रेटरी मनोज गोविल को एक पत्र लिखा है। उसमें उन्होंने कहा है कि रेलवे की लगातार बढ़ती परिसंपत्तियों और सुरक्षित ट्रेन ऑपरेशन को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त मैनपावर की तत्काल आवश्यकता है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने वित्त मंत्रालय से सुरक्षा और आवश्यक श्रेणियों में गैर-राजपत्रित पद सृजित करने की शक्ति देने का आग्रह किया है।

     

    Chairman of the Railway Board Finance Ministry Railways need additional staff
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleTATANAGAR : पीएम मोदी के कार्यक्रम के मीडिया कवरेज पर विशेष फोकस, रेलवे के अलावा जनसंपर्क विभाग भी मुस्तैद
    Next Article Chhattisgarh : ट्रायल रन में दुर्ग-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, तीन डिब्बों के खिड़कियों के शीशे टूटे, पांच गिरफ्तार
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026
    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group