Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

महाराष्ट्र : चलती ट्रेन में परिचारक और उसके सहयोगी पर हमला, भुसावल में भर्ती

MUMBAI. मुंबई के पास एक एक्सप्रेस ट्रेन में वातानुकूलित कोच के परिचारक और उसके सहायक पर तीन अज्ञात लोगों द्वारा कथित तौर पर हमला करने का मामला सामने आया है. राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. यह घटना एक सितंबर को कल्याण और कसारा स्टेशनों के बीच एलटीटी-अगरतला एक्सप्रेस में घटी.

जीआरपी के अधिकारी ने बताया कि तीन अज्ञात लोगों ने ट्रेन के वातानुकूलित कोच में ड्यूटी पर तैनात परिचारक और उसके सहयोगी पर लोहे की वस्तु से हमला किया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया. ट्रेन के भुसावल पहुंचने पर घायलों को ट्रॉमा केयर सेंटर ले जाया गया. उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में कल्याण जीआरपी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(6) (डकैती) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

इस घटना के सिलसिले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Guntakal. रेलवे में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी कमर्शियल विभाग की...