Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » जम्मूतवी-टाटानगर एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बची, रेलवे ट्रैक पर रखे स्लीपर से टकराया इंजन
    Breaking

    जम्मूतवी-टाटानगर एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बची, रेलवे ट्रैक पर रखे स्लीपर से टकराया इंजन

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 10, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    रेलवे ट्रैक किनारे रखे स्लीपर और इंजन की टक्कर से टूटा स्लीपर (इनसेट में)
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • सोनभद्र के दुद्धी और महुअरिया रेलवे स्टेशन के बीच हुई घटना, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी गयी ट्रेन 

    SONBHDRA. सोनभद्र में दुद्धी और महुअरिया रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार को तब एक बड़ा रेल हादसा टल गया जब टाटानगर आ रही जम्मूतवी टाटा एक्सप्रेस ट्रैक पर स्लीपर से टकरा गयी. इंजन की टक्कर से 100 मीटर तक स्लीपर सरकता गया और टूट गया. चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि यह कारस्तानी अराजक तत्वों की है अथवा कार्य के दौरान स्लीपर छूट गया है. इस घटना को लेकर आधा घंटा तक ट्रेन को रोकना पड़ा.

    ट्रेन नंबर 18310 डाउन जम्मूतवी-टाटानगर एक्सप्रेस रात करीब 12.30 बजे दुद्धी रेलवे स्टेशन से झारखंड के गढ़वा के लिए रवाना हुई थी. ट्रेन के तीन किमी आगे बढ़ने पर चालक की नजर ट्रैक पर पड़ी. महुअरिया स्टेशन से पहले धनौरा गांव में पोल संख्या 76/06 के समीप ट्रेन के स्लीपर ट्रैक पर रखे थे. लोको पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन ट्रेन रुकते-रुकते स्लीपर तक पहुंच गई और उसे घसीटते हुए 100 मीटर दूर तक ले गई. पायलट ने घटना की सूचना दुद्धी और महुअरिया स्टेशन पर दी. इसके बाद ट्रेन दुद्धी से महुअरिया रात 1:19 बजे पहुंची.

    स्टेशन मास्टर के अनुसार ट्रैक के किनारे दस स्लीपर रखे हुए थे, जिसमें से एक स्लीपर को बदमाशों ने रेलवे के पटरी पर रख दिया था. इस घटना के आधा दर्जन से अधिक लोग शामिल होंगे. क्योंकि सामान्य स्थिति में सीमेंट के एक स्लीपर को उठाकर पटरी तक ले जाना दो -चार लोगों से संभव नहीं है. घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी सक्रिय हो गयी है. यह पता लगाया जा रहा है कि इस कृत्य में किन लोगों का हाथ था.

    engine collides with sleeper placed on railway track Jammu Tawi-Tatanagar Express escapes accident
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleNorth Central Railway : ट्रैक मेंटेनरों की वरियता सूची पर उठे सवाल, शोषण-प्रताड़ना के लगे आरोप
    Next Article बेमतलब खर्च और अनुचित निर्णय से रेलवे को 2,604 करोड़ का नुकसान, कैग ने कहा – तय हो जिम्मेदारी
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group