रांची. चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधन छत्रसाल सिंह ने रांची में बुधवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. रेलवे ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया है. इस दौरान सीनियर डीसीएम भास्कर के अलावा वाणिज्य निरीक्षण अंजनी कुमार राय व बबन कुमार भी शामिल थे. डीआरएम छत्रसाल सिंह ने राज्यपाल को रेलवे की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में बताया और उनसे योजनाओं को जमीन पर उतारने में सहयोग की अपील की. बताया जा रहा है कि रेलवे झारखंड में कई योजनाओं पर काम कर रहा है, इसके लिए जमीनी सहयोग की उम्मीद रेलवे राज्य सरकार से करता है, इससे राज्यपाल को भी अवगत कराया गया है.
Previous ArticleSER : जीएम अवार्ड के लिए 96 का नाम घोषित
Next Article Southern Railway celebrates 63rd Railway Week
Railhunt News Desk
देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।


