Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Friday, October 9
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » पश्चिम रेलवे : टारगेट पूरा नहीं होने पर बंद होगा टीटीइ का टीए
देश-दुनिया

पश्चिम रेलवे : टारगेट पूरा नहीं होने पर बंद होगा टीटीइ का टीए

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 1, 2018
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • मुम्बई सेंट्रल की सीनियर डीसीएम के खिलाफ टिकट चेकिंग स्टाफ ने सोशल मीडिया पर खोला मोर्चा
  • महिला टीटीइ को अधिक इमानदार बताये जाने पर उठे आक्रोश के स्वर, आठ मार्च से होनी है तैनाती  

मुंबई. पश्चिम रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने मुंबई सेंट्रल, वड़ोदरा, रतलाम, अहमदाबाद, राजकोट और भावनगर मंडलों के सीनियर डीसीएम को भेजे आदेश में माह में कम राजस्व वसूलने वाले टिकट चेकिंग स्टाफ का टीए तत्काल प्रभाव से बंद करने को कहा है. आदेश में यह भी कहा गया है कि स्टाफ के कार्य में प्रगति नहीं होने और लगातार स्थिति पूर्ववत रहने पर उक्त चेकिंग स्टॉफ का नाम इंटर डिवीजन ट्रांसफर के लिए अनुशंसा के साथ भेजा जाये. सीसीएम के इस आदेश से पांच रेल मंडल के टिकट चेकिंग स्टॉफ में गहरा आक्रोश है. ऐसा ही आदेश मध्य रेलवे में भी सीसीएम की ओर से दिये जाने की खबर है. सीसीएम के आदेश के विरोध में 23 फरवरी को सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ की अगुवाई में मुंबई मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने डीआरएम कार्यालय पर धरना देकर सीसीएम, डीआरएम व सीनियर डीसीएम के खिलाफ प्रदर्शन् किया.

उधर, दूसरी ओर मुंबई सेंट्रल डिवीजन की सीनियर डीसीएम के आदेश के खिलाफ मंडल के टिकट चेकिंग स्टॉफ गोलबंद है. टिकट चेकिंग स्टाफ ने बकायदा सोशल मीडिया पर अभियान चलाकर सीनियर डीसीएम के उन बयानों पर आपत्ति जतायी है जिसमें उन्होंने पुरुष टीटीई को भ्रष्ट बताते हुए शताब्दी एक्स में महिला टीटीई को डयूटी देने की बात कही है.  पूरे विवाद की जड़ में राजस्व वसूली का लक्ष्य है. बताया जाता है कि हर वित्तीय वर्ष के अंतिम तीन माह में राजस्व टारगेट टिकट चेकिंग स्टाफ को दिया जाता है. हालांकि बताया जाता है कि रेलवे बोर्ड द्वारा ऐसा कोई निर्देश जोनल रेलों को नहीं दिया जाता लेकिन जोन से प्रत्येग टिकट चेकिंग स्टाफ को हर दिन और माह का ‘टारगेट’ दे दिया जाता है. टिकट चेकिंग स्टाफ इस राजस्व लक्ष्य को पाने के लिए एड़ी चोटी एक कर देते है,, इसमें कई उचित और अनुचित हथकंडों का भी इस्तेमाल किया जाता है. सीनियर डीसीएम द्वारा एक लाइन से सभी टिकट चेकिंग स्टाफ को भ्रष्ट और कामचोर बताने से अधिक नाराजगी है. यही कारण है कि अपना आक्रोश टिकट चेकिंग स्टाफ सोशल मीडिया पर निकाल रहे है.

बताया जाता है कि मुंबई सेंट्रल मंडल की सीनियर डीसीएम ने यहां तक कह दिया कि सभी पुरुष टीटीई भ्रष्ट हैं, इसलिए अब शताब्दी एक्सप्रेस में महिला टीटीई को भेजा जाएगा. इसे लेकर सभी टिकट चेकिंग स्टाफ नाराज है. सोशल मीडिया पर सीनियर डीसीएम के खिलाफ आक्रोश जताया जा रहा. सोशल मीडिया पर चलायी जा रही मुहिम में सभी पुरुष स्टाफ से एकजुट होकर शताब्दी एक्सप्रेस में ड्यूटी करने से इनकार करने का अनुरोध किया गया है. सीनियर डीसीएम ने अपने आदेश में महिला टीटीई को 8 मार्च से शताब्दी में डयूटी देने की बात कही है. जबकि टिकट चेकिंग स्टाॅफ का कहना है कि शताब्दी, राजधानी, दूरंतो जैसी प्रीमियम गाड़ियों के लिए स्टाॅफ का विशेष रूप से चयन किया जाता रहा है, ऐसे में अचानक बिना किसी प्रक्रिया के महिला टीटीइ को शताब्दी में डयूटी पर भेजा जाना भेदभाव ही है. सोशल मीडिया पर उठाये जा रहे तर्क के अनुसार अगर महिला टीटीई ज्यादा ईमानदार हैं, तो शताब्दी के साथ ही उन्हें तत्काल राजधानी और दूरंतो गाड़ियों में भी लगाया जाना चाहिए.

उधर महिला टीटीइ की डयूटी शताब्दी एक्सप्रेस में लगाये जाने के पीछे अधिक राजस्व वसलूी को मुख्य कारण बताया जा रहा है. इसका विरोध पुरुष टीटीइ कर रहे है. रेलमंत्री पीयूष गोयल ने आठ मार्च महिला दिवस पर मुम्बई -अहमदाबाद शताब्दी में महिला टीटीइ को डयूटी देने की बात कही है. पश्चिम रेलवे महिला टीटीइ की तैनाती को महिला सशक्तीकरण का उदाहरण बता रहा है जबकि इस निर्णय का विरोध पुरुष टीटीइ कर रहे है.

Spread the love
female tte in satabdi
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleरेलवे ने ओला से किया करार, यात्रियों को मिली सुविधा
Next Article दपू रेलवे : चीफ ऑपरेटिंग मैनेजर बनीं जया वर्मा सिन्हा
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
रेल न्यूज

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Latest Posts

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group