Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

रेलवे ने लगेज चार्ज के नियम में बदलाव की सूचना को बताया गलत, गुमराह न हो यात्री

नई दिल्ली.  सोशल मीडिया और चुनिंदा नामी मीडिया बेवपोर्टल पर चल रही उन खबरों का रेलवे ने खंडन किया है जिसमें यात्रा के दौरान लगेज (सामान) ले जाने से जुड़े नियमों में बदलाव की बात कही जा रही है. रेलवे की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि जो नियम हैं पूर्व से बने है और उनमें अब तक कोई नया बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि रेलवे ने नियमों के तहत यात्रियों को लगेज बुकिंग के लिए प्रोत्साहित किया है और बताया है कि ऐसा नहीं करने पर उन्हें नियमों के तहत छह गुना तक जुर्माना देना पड़ सकती है. यह नियम 10 साल पुराना है. रेलवे की ओर से बताया गया है कि यात्रा के दौरान निर्धारित वजन का लगेज ले जाने का उद्देश्य ट्रेन और स्टेशन पर यात्रियों को असुविधा से बचाना है.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्लीपर क्लास में 40, थर्ड/सैकंड एसी में 50 और फर्स्ट एसी में 70 किलो तक लगेज ले जा सकते हैं, जिसे सोशल मीडिया पर रेलवे का नियमों में बदलाव बताकर वायरल किया जा रहा है, जबकि ये प्रावधान पुराना है. वहीं अगर बात लगेज का वजन लेने की करी जाए, तो रेलवे के पास चलती ट्रेन में इसे तोलने का कोई मैकेनिज्म नहीं है.

यहां बताना होगा कि यात्रा के दौरान चूल्हा, सिलेंडर, किसी तरह का ज्वलनशील कैमिकल, पटाखे, तेजाब, बदबूदार वस्तु, चमड़ा या गीली खाल, तेल, ग्रीस, घी व ऐसी वस्तु जिसके टूटने या टपकने से लगेज या यात्रियों को नुकसान होने वाली वस्तुओं के ले जाने पर पहले से प्रतिबंध लागू हैं. जांच के दौरान लगेज में ये मिलता है तो रेलवे एक्ट की धारा 164 के तहत कार्रवाई हो सकती है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...